लखनऊ से बड़ी खबर : प्रो. जय प्रकाश पांडेय संभालेंगे AKTU की कमान, 3 साल के लिए नियुक्ति
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय (AKTU) लखनऊ को नया कुलपति मिल गया है। राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने प्रो. जय प्रकाश पांडेय को तीन वर्ष की अवधि के लिए कुलपति नियुक्त करने का आदेश जारी किया है। यह नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से प्रभावी होगी।