हिंदी
सुबह-सुबह फर्नीचर की दुकान में भीषण आग
Gorakhpur: गोरखपुर जिले के नगर पंचायत घघसरा के बिशनपुर वार्ड नंबर–7 में रविवार तड़के उस वक्त हड़कंप मच गया जब सुबह लगभग 4 बजे जी के फर्नीचर की दुकान से अचानक उठी भीषण लपटों ने पूरे बाजार को दहला दिया। विकास एकेडमी के ठीक बगल में स्थित दुकान कुछ ही मिनटों में आग के समंदर में तब्दील हो गई।
दुकान के मालिक मोलई उर्फ गौतम, पिता राजाराम, निवासी–अंबेडकर नगर, सुबह तक अपनी दुकान को राख के ढेर में बदलता देख स्तब्ध रह गए।
Road Accident in Gorakhpur: गोरखपुर हॉस्पिटल परिसर में बोलेरो ने मचाई अफरा-तफरी, 16 वाहन रौंदे
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दुकान के भीतर से अचानक तेज आवाज के साथ आग भड़कनी शुरू हुई। कुछ ही पलों में लपटें इतनी भीषण हो गईं कि आस–पास रहने वाले लोग घरों से बाहर निकल आए। ग्रामीणों ने पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग का कहर इतना बड़ा था कि सब बेबस नजर आए।
घघसरा, गोरखपुर: सुबह-सुबह जी के फर्नीचर मार्केट में भीषण आग, दुकान राख! लाखों रुपये का फर्नीचर जलकर चूर। फायर ब्रिगेड ने 1 घंटे में आग काबू में की। शॉर्ट सर्किट की आशंका।#UPNews #GorakhpurNews pic.twitter.com/4cLMWvvRST
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) November 30, 2025
घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने तुरंत 112 पुलिस और फायर ब्रिगेड को कॉल किया। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को काबू में किया। तब तक अंदर रखा लगभग सारा सामान जलकर चूर हो चुका था।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि, आग का कहर इतना अधिक था कि आम लोग बेबस नजर आए। सूचना मिलते ही 112 पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। फायर ब्रिगेड ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
घटना स्थल का निरीक्षण घघसरा चौकी इंचार्ज दुर्गेश कुमार सिंह ने किया। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और आग लगने के कारणों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं। स्थानीय लोग और दुकान मालिक इस अचानक हुए हादसे से स्तब्ध हैं। यह घटना इलाके में अफरा-तफरी मचा गई और लोगों में चिंता की लहर दौड़ गई।
Location : Gorakhpur
Published : 30 November 2025, 2:54 PM IST
Topics : crime news Gorakhpur News Gorakhpur Police UP News