सूर्या के घर पहुंची बृजभूषण सिंह की बेटी शालिनी सिंह, कहा- “योगीजी! अपराधियों का मनोबल तोड़िए”

गाजियाबाद के चर्चित सूर्या चौहान हत्याकांड के बाद खोड़ा क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह की बेटी शालिनी सिंह ने पीड़ित परिवार से मिलकर ढांढस बंधाया, बड़े भाई को नौकरी का ऑफर दिया और क्षेत्र में चल रहे अवैध मदरसों की जांच की मांग उठाकर नया सियासी मोड़ दे दिया है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 4 June 2026, 6:45 PM IST
google-preferred

Ghaziabad: गाजियाबाद के चर्चित सूर्या चौहान हत्याकांड को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलचल लगातार जारी है। गुरुवार दोपहर पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह की बेटी शालिनी सिंह पीड़ित परिवार से मिलने खोड़ा क्षेत्र स्थित सूर्या के घर पहुंची। उन्होंने सूर्या की मां और भाई से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और परिवार के साथ काफी देर तक बातचीत की।

आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

इस दौरान शालिनी सिंह ने घर के बाहर जमीन पर बैठकर परिजनों से बातचीत की और सूर्या को पुष्पांजलि अर्पित की। परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उन्होंने सरकार से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

परिवार को दिया नौकरी का ऑफर

शालिनी सिंह ने कहा कि सूर्या के बड़े भाई को नौकरी का ऑफर दिया गया है। जिससे परिवार को आर्थिक सहारा मिल सके। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस मामले में सख्त रुख अपनाना चाहिए। जिससे अपराधियों का मनोबल पूरी तरह टूट सके।

अवैध मदरसों और शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

मीडिया से बातचीत के दौरान शालिनी सिंह ने अवैध मदरसों को लेकर भी तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित मदरसों पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए और इनके दस्तावेजों की गहन जांच की जानी चाहिए।

आपराधिक मानसिकता पर विचार करने की जरूरत

उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर इतने बड़े स्तर पर अवैध संस्थान कैसे संचालित हो रहे हैं और बच्चों को किस तरह की शिक्षा दी जा रही है। उन्होंने कहा कि समाज में बढ़ रही आपराधिक मानसिकता पर भी गंभीरता से विचार करने की जरूरत है।

नोएडा में इंजीनियर युवराज मेहता की जान बचाने की कोशिश करने वाला डिलीवरी बॉय गिरफ्तार, जानें क्यों?

खोड़ा में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात

जिस खोड़ा इलाके में बकरीद के दिन सूर्या चौहान की हत्या हुई थी, वहां अभी भी तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। घटना के सात दिन बाद भी इलाके में पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। हालांकि अब धीरे-धीरे स्थिति सामान्य होती दिख रही है और लगभग 10 से 15 प्रतिशत दुकानें फिर से खुलने लगी हैं।

मालवीय नगर हादसे से भी भयानक था वो अग्निकांड, जब एक ही झटके में बिछ गई थीं 27 लाशें, कांप उठी थी दिल्ली

मुख्य आरोपी एनकाउंटर में मारा गया, कई जेल में

पुलिस जांच के अनुसार, इस मामले के मुख्य आरोपी असद का एनकाउंटर में पहले ही अंत हो चुका है। इसके अलावा उसके पिता समेत पांच अन्य आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को राहत के तौर पर आर्थिक सहायता भी दी गई है। सूर्या की मां को नगर पालिका खोड़ा में संविदा पर नौकरी प्रदान की गई है, जबकि सरकार की ओर से पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी दी गई है।

Location :  Ghaziabad

Published :  4 June 2026, 6:45 PM IST

Related News

Advertisement