हिंदी
पंजाबी ढाबा
Muzaffarnagar: अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर अब भारत की गैस सप्लाई पर भी पड़ता दिखाई दे रहा है। इसकी वजह से होटल और रेस्टोरेंट में इस्तेमाल होने वाले कमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई प्रभावित हो गई है। बताया जा रहा है कि लोनी बॉटलिंग प्लांट से भी कमर्शियल गैस सिलेंडर नहीं आ रहे हैं। जिससे होटल कारोबारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
नेशनल हाईवे-58 पर बागोवाली कट स्थित पंजाबी ढाबा के मैनेजर पप्पू शर्मा ने बताया कि पिछले तीन दिनों से गैस सिलेंडर की सप्लाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि पहले जो पुराने सिलेंडर स्टॉक में रखे हुए थे। उन्हीं से अब तक काम चलाया जा रहा था लेकिन अब गैस खत्म होने की वजह से होटल बंद करने की नौबत आ गई है।
दिनदहाड़े सड़क बनी अखाड़ा! मुजफ्फरनगर में छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट, वीडियो वायरल
पप्पू शर्मा के मुताबिक, गैस के अलावा किसी अन्य ईंधन का इस्तेमाल करना भी आसान नहीं है। यदि डीजल की भट्टी लगाई जाती है। उसके लिए अलग से खर्च करना पड़ेगा। यह काफी महंगा साबित होगा। उन्होंने कहा कि कमर्शियल गैस सिलेंडर न मिलने के कारण होटल में कामकाज लगभग ठप हो गया है और ग्राहक भी नहीं आ रहे हैं।
उन्होंने बताया कि आम तौर पर होटल में रोज दो बड़े गैस सिलेंडर इस्तेमाल होते हैं लेकिन पिछले तीन से चार दिनों से एक भी सिलेंडर नहीं मिला है। इस वजह से होटल बंद होने की कगार पर पहुंच गया है। पप्पू शर्मा ने कहा कि अगर जल्द गैस सप्लाई बहाल नहीं हुई तो होटल बंद करना पड़ेगा।
उन्होंने सरकार से मांग की है कि होटल और ढाबा संचालकों को जल्द से जल्द गैस सिलेंडर की सप्लाई उपलब्ध कराई जाए। जिससे उनका कारोबार फिर से सामान्य हो सके और यात्रियों व टूरिस्ट को भी किसी तरह की परेशानी न हो।
Location : Muzaffarnagar
Published : 11 March 2026, 9:28 PM IST
Topics : commercial gas cylinder supply news gas cylinder shortage Muzaffarnagar hotel gas problem Muzaffarnagar latest news muzaffarnagar news