हिंदी
महराजगंज में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
Maharajganj: जिले के पकड़ी रेंज के धगरहवा प्रथम बीट में वन विभाग की टीम ने मंगलवार को देर शाम एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जंगली सूअर के अवैध शिकार का खुलासा किया।
सूचना पर तत्काल रेंज अधिकारी के निर्देश में वन कर्मियों ने जंगल में घेराबंदी की, जिसके दौरान एक अभियुक्त को मय शिकार के साथ पकड़ लिया गया, जबकि अन्य आरोपी जंगल की घनी झाड़ियों का लाभ उठाकर फरार हो गए।
पकड़े गए आरोपी से पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी दल ने शिकार के बाद सूअर के मांस को बेचने की योजना बनाई थी।
वन विभाग की टीम ने मौके से जंगली सूअर का शव और शिकार के उपकरण बरामद किए हैं।
महराजगंज में गुलाब चंद की जगह नए सीडीओ की तैनाती, कल ही हुई थी नियुक्ति
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त के विरुद्ध वन्य जीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत सख्त कार्रवाई की गई है। अभियुक्त और शिकार को पकड़कर पकड़ी रेंज कार्यालय लाया गया, जहां विधिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शिकार का पोस्टमार्टम कराया गया।
इसके उपरांत अभियुक्त को जेल भेज दिया गया।
Maharajganj News: महराजगंज डस्टबिन घोटाला, करोड़ों का हड़कंप; EOW की टीम ने शुरू की जांच
इस पूरी कार्रवाई में वन दारोगा विपुल कुमार मिश्रा, गौरव त्रिपाठी, ब्रजेश चौहान, वन रक्षक दीपक साहनी और विक्रांत सिंह की सराहनीय भूमिका रही। रेंज अधिकारी ने बताया कि अवैध शिकार के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा है, और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
Location : Maharajganj
Published : 30 October 2025, 8:16 PM IST
Topics : arrested forest department Hunt Maharajganj Wild Boar