पंखा चलाते ही आ गई मौत: एक झटके में 7 बच्चों के पिता ने तड़प-तड़पकर छोड़ी दुनिया, पढ़ें सीतापुर का यह दर्दनाक मामला

सीतापुर के बरगावां क्षेत्र में पंखे में उतरे करंट की चपेट में आने से 37 वर्षीय सुशील की मौत हो गई। घर में पंखा चलाते समय हुए हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। मृतक अपने पीछे सात बच्चों को छोड़ गए हैं, जिनके सिर से पिता का साया उठ गया।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 10 August 2026, 8:47 PM IST
google-preferred

Sitapur News: सीतापुर में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया। घर में पंखा चलाने की कोशिश कर रहे एक युवक की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। अचानक हुए इस हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। सबसे ज्यादा दुखद स्थिति मृतक के 7 बच्चों की है, जिनके सिर से एक झटके में पिता का साया उठ गया। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

पंखे का तार छूते ही लगा जोरदार करंट

घटना सीतापुर जिले के बरगावां इलाके के मजरा नौगवां की है। यहां रहने वाले 37 वर्षीय सुशील रविवार रात अपने घर में मौजूद थे। बताया जा रहा है कि वह पंखा चलाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान जैसे ही उन्होंने पंखे के तार को छुआ, अचानक उसमें करंट उतर आया। करंट इतना तेज था कि सुशील पंखे से चिपक गए और मौके पर ही तड़पने लगे। परिवार के लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक वह बेहोश हो चुके थे।

बाजार से लौटे थे सुशील, घर में चल रही थी खाने की तैयारी

सुशील शाम को बाजार से सब्जी और घर का सामान लेकर लौटे थे। घर में खाना बनाने की तैयारी चल रही थी। इसी बीच उन्होंने पंखा चलाने का प्रयास किया और यह दर्दनाक हादसा हो गया। कुछ ही पलों में खुशियों वाला घर मातम में बदल गया। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सात बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

सुशील की मौत के बाद उनके सात बच्चों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक के चार बेटियां और तीन बेटे हैं। पिता की अचानक मौत से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लोगों को समझ नहीं आ रहा कि इतनी बड़ी घटना के बाद खुद को कैसे संभालें। ग्रामीणों ने बताया कि सुशील परिवार की जिम्मेदारी संभालते थे। उनकी मौत से परिवार के सामने बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई है।

Location :  Sitapur News

Published :  10 August 2026, 8:47 PM IST

Related News

Advertisement