फतेहपुर में पुलिस की सख्ती से सबक, नियम तोड़े तो गाड़ी जब्त और लगेगा भारी जुर्माना
शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले वाहन चालकों को लेकर उत्तर प्रदेश की सरकार अब अलर्ट हो चुकी है। इसी की चलते जिलों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। फतेहपुर के जिले में भी पुलिस विशेष अभियान के जरिए कड़ी कार्रवाई कर रही है। फतेहपुर में यातायात पुलिस ने रात में विशेष अभियान चलाकर शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की है।
शराब पीकर वाहन चलाने पर फतेहपुर में भारी जुर्माना (IMg: Dynamite News)
2 / 7
अभियान के दौरान पुलिस ने ‘ड्रंक एंड ड्राइव’ के मामलों में कुल 26 ई-चालान किए, जिनसे 2,26,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले अन्य मामलों में भी कार्रवाई की गई। (Img: Dynamite News)
3 / 7
पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 68 अन्य ई-चालान किए, जिन पर 1,95,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। साथ ही, कार्रवाई के दौरान 2 डंपर वाहनों को सीज भी किया गया। (Img: Dynamite News)
4 / 7
यह विशेष चेकिंग अभियान 10 और 11 मई 2026 की रात पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश और क्षेत्राधिकारी यातायात प्रगति यादव के पर्यवेक्षण में चलाया गया। अभियान के तहत फतेहपुर के तीन प्रमुख टोल प्लाजा पर पुलिस तैनात रही। (Img: Dynamite News)
5 / 7
जिंदपुर टोल प्लाजा, कटोघन टोल प्लाजा और बड़ौरी टोल प्लाजा इन स्थानों पर यातायात पुलिस और स्थानीय थाना टीमों ने मिलकर सघन जांच की। (Img: Dynamite News)
6 / 7
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण लगाना और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है। ‘ड्रंक एंड ड्राइव’ जैसे मामलों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। (Img: Dynamite News)
7 / 7
फतेहपुर पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और किसी भी स्थिति में नशे की हालत में वाहन न चलाएं, ताकि सड़क हादसों को रोका जा सके और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। (Img: Dynamite News)