हिंदी
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोहन उर्फ भोला
Fatehpur : फतेहपुर जिले में एक नाबालिग लड़की के अचानक गायब होने से इलाके में सनसनी फैल गई। परिवार की शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आई और कुछ ही घंटों में जो खुलासा हुआ। उसने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया। मामला अपहरण का था। कहानी में प्यार, भागने की साजिश और पुलिस की त्वरित कार्रवाई सब कुछ शामिल निकला।
थाना जहानाबाद क्षेत्र में दर्ज अपहरण के मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए नाबालिग किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। मुकदमा बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया था। जिसके बाद पुलिस टीम लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी।
बस स्टैंड के पास संदिग्ध हालात में मिले दोनों
13 अप्रैल को पुलिस टीम को सूचना मिली। जिसके आधार पर बस स्टैंड के पास मंदिर के समीप पीपल के पेड़ के नीचे छापेमारी की गई। यहां एक किशोरी और युवक संदिग्ध हालत में बैठे मिले। पुलिस ने मौके पर ही दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। जिससे मामला साफ होने लगा।
पूछताछ के दौरान आरोपी युवक ने बताया कि वह और किशोरी पहले से एक-दूसरे को जानते थे। उसने कबूल किया कि वह शादी करने की नीयत से किशोरी को घर से लेकर आया था और दोनों किसी वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस टीम ने उन्हें पकड़ लिया और पूरी योजना पर पानी फिर गया।
बरामद किशोरी ने अपनी उम्र करीब 17 साल बताई। जिसके बाद पुलिस ने उसे उसके परिजनों को सौंप दिया। साथ ही मेडिकल परीक्षण और अन्य कानूनी प्रक्रियाएं भी पूरी की जा रही हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोहन उर्फ भोला (20 वर्ष), निवासी ग्राम जलालपुर, थाना सढ़ी, जनपद कानपुर देहात के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
ATM की लाइन में खड़े-खड़े हो गया खेल! फतेहपुर में युवक के साथ ऐसा फ्रॉड, जानकर रह जाएंगे दंग
इस पूरे ऑपरेशन में महिला उपनिरीक्षक प्रीति सिंह, उपनिरीक्षक विकास कनौजिया और महिला कांस्टेबल विमला की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने टीम की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।
Location : Fatehpur
Published : 13 April 2026, 4:27 PM IST