Gorakhpur News: शादी का झांसा, 8 साल का रिश्ता और फिर अचानक इनकार… एसएसपी ऑफिस पहुंचा दर्दनाक मामला
गोरखपुर के उरुवा थाना क्षेत्र में एक दलित युवती ने शादी का झांसा देकर आठ वर्षों तक शारीरिक शोषण, धोखाधड़ी और बाद में विवाह से इनकार करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। मामले में जातिसूचक गालियों, मारपीट और धमकी के आरोप भी शामिल हैं, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।