Kainchi Dham: तेज गेंदबाज श्रीसंत ने बाबा नीब करौरी आश्रम में हनुमान चालीसा पाठ कर भक्तों के दिल जीते

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज श्रीसंत ने कैंची धाम स्थित बाबा नीब करौरी आश्रम में दर्शन किए, हनुमान चालीसा का पाठ किया और भक्तों के साथ समय बिताया। तेज गेंदबाज ने कहा कि लंबे समय से उनका कैंची धाम आने का सपना था।

Kainchi Dham: नैनीताल जिले में कैंची धाम स्थित बाबा नीब करौरी आश्रम में बुधवार को पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज श्रीसंत ने दर्शन किए। अपने परिवार और करीबी मित्रों के साथ पहुंचे श्रीसंत ने मंदिर में मत्था टेककर हनुमान चालीसा का पाठ किया और लगभग एक घंटे तक मंदिर में रहकर बाबा की लीलाओं और इतिहास के बारे में जानकारी हासिल की।

तेज गेंदबाज ने कहा कि लंबे समय से उनका कैंची धाम आने का सपना था और आज बाबा के आदेश से उन्हें यह अवसर मिला। मंदिर प्रबंधक प्रदीप साह ने श्रीसंत को प्रसाद भेंट किया और बाबा की लीलाओं की जानकारी दी।

रक्षा मंत्री के दौरे से पहले नैनीताल किले में तब्दील! चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर; जानें पूरा अपडेट

बहुत समय से इच्छा थी

कहा कि कैंची धाम आने की बहुत समय से इच्छा थी, आज बाबा के आदेश से कैंची धाम पहुंचने का सौभाग्य मिल ही गया। मंदिर प्रबंधक प्रदीप साह ने तेज गेंदबाज को प्रसाद भेंट कर बाबा की लीलाओं की जानकारी दी। श्रीसंत के पहुंचने की सूचना पर मंदिर के मुख्य गेट पर प्रशंसकों का जमावड़ा लग गया।

भक्तों और प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी

श्रीसंत के आगमन की सूचना मिलते ही मंदिर के मुख्य द्वार पर भक्तों और प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी। उन्होंने सभी से आत्मीयता से मुलाकात की और प्रशंसकों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। करीब एक घंटे तक आश्रम में समय बिताने के बाद श्रीसंत अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए।

मुख्य सचिव ने नैनीताल में यातायात और पर्यटन सुविधाओं का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

इस अवसर पर मंदिर में श्रद्धालुओं का उत्साह अपने चरम पर था, और श्रीसंत के दर्शन ने कैंची धाम की शांति और आध्यात्मिक वातावरण को और जीवंत बना दिया। श्रीसंत मंदिर परिसर में लगभग एक घंटे तक रुके। इस दौरान उन्होंने मंदिर के बारे में विभिन्न जानकारियां भी जुटाईं। दर्शन के बाद श्रीसंत को उनके प्रशंसकों ने घेर लिया। प्रशंसकों ने उनके साथ सेल्फी लीं और तस्वीरें खिंचवाईं।

कैंची धाम सेलिब्रिटीज़ के बीच एक लोकप्रिय स्थल रहा है। इससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी भी यहां आ चुके हैं।

Location : 
  • Nainital

Published : 
  • 19 March 2026, 2:10 PM IST

Advertisement