रक्षा मंत्री के दौरे से पहले नैनीताल किले में तब्दील! चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर; जानें पूरा अपडेट

नैनीताल में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के प्रस्तावित दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए त्रि-स्तरीय सुरक्षा घेरा, कड़ी जांच और ट्रैफिक प्लान लागू करने के निर्देश दिए हैं। सोशल मीडिया निगरानी और खुफिया तंत्र भी सक्रिय कर दिए गए हैं।

Nainital: नैनीताल में 21 मार्च को होने वाले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के प्रस्तावित दौरे को ध्यान में रखते हुए जिले की पुलिस प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत और त्रुटिरहित रखने के लिए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कैंप कार्यालय हल्द्वानी में अधिकारियों की बैठक लेकर विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान किसी भी तरह की चूक स्वीकार नहीं की जाएगी और पूरी व्यवस्था ‘शून्य त्रुटि’ नीति पर लागू होगी।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, एसएसपी ने कार्यक्रम स्थल और हेलीपैड क्षेत्र में त्रि-स्तरीय सुरक्षा घेरा बनाने, एक्सेस कंट्रोल को कड़ा करने और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए। बम निरोधक दस्ते और DFMD की मदद से प्रत्येक आगंतुक की सघन जांच की जाएगी।

भीड़ और यातायात को नियंत्रित रखने के लिए पार्किंग स्थलों पर स्पष्ट संकेतक बोर्ड लगाए जाएंगे और सभी स्थानों पर पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान निर्धारित रूट डायवर्जन प्लान लागू रहेगा।

रेस्टोरेंट्स में चल रही थी ‘सस्ती गैस’ की चाल, अचानक हुई रेड में सब बेनकाब; जानें क्या है पूरा मामला?

सोशल मीडिया पर रखी जाएगी निगरानी

सोशल मीडिया और खुफिया निगरानी को भी और सख्त किया गया है। एलआईयू और मॉनिटरिंग सेल को हर संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। क्विक रिस्पांस टीमें लगातार अलर्ट मोड पर रहेंगी और पूरे क्षेत्र में एंटी-सबोटाज चेकिंग जारी रहेगी, जिसके तहत वाहनों और संदिग्ध सामानों की नियमित जांच की जाएगी।

सुरक्षा तैयारियों की स्थिति देखने के लिए एसएसपी ने स्वयं कार्यक्रम स्थल, मार्ग और पार्किंग व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को यह निर्देश दिया कि हर कार्रवाई निर्धारित योजना के अनुरूप हो और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि दौरे को सुरक्षित और सुचारू रूप से संपन्न कराना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और चूक मिलने पर जवाबदेही तय की जाएगी।

रसोई गैस की किल्लत और महंगाई ने किया बेहाल, प्रयागराज में सपा महिला सभा का प्रदर्शन

समीक्षा बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद

समीक्षा बैठक में पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, एसपी संचार रेवाधर मठपाल, सीओ हल्द्वानी अमित कुमार, सीओ रामनगर सुमित पांडे, सीओ नैनीताल रविकांत सेमवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Location : 
  • Nainital

Published : 
  • 19 March 2026, 9:23 AM IST

Advertisement