Farrukhabad: एक डंडे से शुरू हुआ विवाद पहुंचा मौत तक, परिजनों ने किया सड़क जाम

फर्रुखाबाद में कुत्ते को डंडा मारने से शुरू हुआ विवाद युवक की संदिग्ध मौत तक पहुंच गया। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में 30 वर्षीय संदीप की मौत के बाद परिजनों ने पड़ोसियों पर गंभीर आरोप लगाए और न्याय की मांग को लेकर सड़क पर उतर आए। आखिर विवाद ने इतना बड़ा रूप कैसे ले लिया, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 20 September 2026, 2:18 AM IST
google-preferred

Farrukhabad: फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के हुसैनपुर नौखंडा में कुत्ते को डंडा मारने के विवाद ने उस समय गंभीर रूप ले लिया, जब 30 वर्षीय युवक संदीप की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने पड़ोसियों पर मारपीट कर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।

घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने फतेहगढ़ कोतवाली के बाहर सड़क पर जाम लगा दिया।

परिजनों के मुताबिक, करीब दो दिन पहले संदीप टहलने के लिए निकले थे। इसी दौरान एक कुत्ता उन पर भौंकते हुए काटने के लिए दौड़ा। बचाव में संदीप ने कुत्ते को लकड़ी से मार दिया। आरोप है कि इसी बात को लेकर पड़ोसियों से उनका विवाद हो गया और उनके साथ मारपीट की गई।

युवक की मौत

परिजन संदीप को गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम कराया। शनिवार को हुए पोस्टमार्टम में मौत का स्पष्ट कारण सामने नहीं आने पर बिसरा सुरक्षित किया गया है।

पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को पोस्टमार्टम हाउस में छोड़कर फतेहगढ़ कोतवाली पहुंच गए और आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग करने लगे। देखते ही देखते परिजनों ने कोतवाली के बाहर सड़क पर जाम लगा दिया।

BREAKING: यूपी में कई अपर पुलिस अधीक्षकों समेत 31 PPS अफसरों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

परिजनों को दिया आश्वासन

करीब 45 मिनट तक सड़क पर जाम लगा रहा। सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी अभय वर्मा ने परिजनों को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन जाम खोलने को राजी हुए।

Budaun: मैरिज हॉल बना नकली खाद का अड्डा, छापे के बाद सामने आई हैरान करने वाली सच्चाई

पुलिस का बयान

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और बिसरा जांच के बाद ही युवक की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Location :  Farrukhabad

Published :  20 September 2026, 2:13 AM IST

Related News

Advertisement