Farrukhabad Crime: युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, हादसा या हत्या… सवालों के बीच जांच में जुटी पुलिस
फर्रुखाबाद के कमालगंज थाना क्षेत्र में तालाब में युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के परिजनों ने इसे हादसा मानने से इनकार करते हुए गांव के एक व्यक्ति पर धक्का देकर तालाब में गिराने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की असली वजह सामने आने की उम्मीद है।