हिंदी
Farrukhabad: फर्रुखाबाद जनपद के थाना कादरीगेट क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब उप कृषि निदेशक कार्यालय के अंदर एक चौकीदार का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने जांच- पडताल शुरू कर दिया है, जांच के बाद ही मौत के असली वजह का पता चल पाएगा। आभी तक इसका पता नहीं चल सका है।
बताया जा रहा है कि जब उप कृषि निदेशक कार्यालय में दीपावली के त्योहार के बाद कर्मचारी पहुंचे तो उन्हें कार्यालय का ताला अंदर से बंद मिला। काफी देर तक कार्यालय का ताला अंदर से बंद होने के बाद कर्मचारियों को शक हुआ तो इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई। चौकीदार का शव मिलने के बाद घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। खासतौर पर कार्यालय का ताला अंदर से बंद मिलने और चौकीदार की मौत की परिस्थितियों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। हालांकि, अभी तक इस संबंध में कोई ऐसी जानकारी सामने नहीं आई है, जिसके आधार पर मौत की वजह के बारे में कुछ कहा जा नहीं जा सकता है।
करंट लगने से कर्मचारी की मौत, शटडाउन के बावजूद बिजली सप्लाई चालू करने का आरोप
सूचना मिलते ही थाना कादरीगेट पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। कार्यालय के अंदर चौकीदार का शव मिलने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई है। घटना को लेकर कर्मचारियों और आसपास के लोगों में भी चर्चा शुरू हो गई।
झारखंड से पंजाब जा रहा था अफीम का काला कारोबार, बरेली में स्कॉर्पियो समेत तीन शातिर तस्कर गिरफ्तार
फिलहाल चौकीदार की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है, पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी जानकारी को जुटा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखरक जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। उप कृषि निदेशक कार्यालय के अंदर चौकीदार का शव मिलने की घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
Location : Farrukhabad
Published : 12 November 2026, 7:47 PM IST
Topics : Breaking News UP Crime News Chowkidar Death Deputy Agriculture Director Office Farrukhabad Police suspicious death