मामूली विवाद में दबंगों ने परिवार को लाठी-डंडों से पीटा, युवतियों से छेड़खानी का आरोप

जनपद के थाना बेवर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सैदपुर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है।  मामूली बात पर दबंगों ने एक ही परिवार के कई लोगों पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। इस मारपीट में युवतियों के साथ अश्लील हरकत और छेड़खानी करने का भी गंभीर आरोप लगा है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 29 July 2026, 2:15 AM IST
google-preferred

Mainpuri: जनपद के थाना बेवर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सैदपुर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है।  मामूली बात पर दबंगों ने एक ही परिवार के कई लोगों पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। इस मारपीट में युवतियों के साथ अश्लील हरकत और छेड़खानी करने का भी गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय पहुँचकर न्याय की गुहार लगाई है।

रास्ते के विवाद में दी गालियाँ

घटना 28 जुलाई 2026 की सुबह करीब 11 बजे की है। पीड़िता निशा पुत्री विनोद ने बताया कि उसका मकान गिर जाने के कारण ग्राम प्रधान अशोक कुमार ने उन्हें रहने के लिए एक जगह दी है। घटना के समय उसका पुत्र रियांश घर के पास पाखड़ के पेड़ के नीचे बैठा था।

तभी गाँव का ही रमेश कूड़ा लेकर वहाँ से गुजर रहा था। रियांश द्वारा दूसरी तरफ से जाने की बात कहने पर रमेश आगबबूला हो गया और अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा।

नामजद आरोपियों ने किया जानलेवा हमला

पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी रमेश वहाँ से चला गया, लेकिन कुछ ही देर में वह अपने अन्य साथियों के साथ लाठी-डंडे लेकर आ धमका। आरोप है कि रमेश, रामसेवक (पुत्र लल्लू), मनोज (पुत्र सुरेश), चेतन और सुनील (सभी निवासी सैदपुर, थाना बेवर) ने मिलकर पीड़िता और उसके परिवार पर हमला कर दिया।

शराब के नशे में की बड़ी वारदात, पुलिस ने 48 घंटे के भीतर सिखाया सबक

जब पीड़िता की चीख-पुकार सुनकर उसके पिता विनोद, बहन अनीषा और प्रतिभा बचाने आए, तो दबंगों ने उन्हें भी बेरहमी से पीटा। इसी दौरान आरोपी चेतन और सुनील ने पीड़िता व उसकी बहन प्रतिभा के साथ छेड़खानी और बदसलूकी की। शोर शराबा सुनकर जब आस-पड़ोस के लोग इकट्ठा हुए, तब जाकर दबंग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।

बेटी के फटे कपड़े और बिलखती मां; मैनपुरी में उधारी के पैसों ने छीन ली बेबस परिवार की रातों की नींद

थाने में नहीं हुई सुनवाई, एसपी से गुहार

पीड़िता का आरोप है कि घटना के बाद जब वह लहूलुहान हालत में शिकायत करने थाना बेवर पहुँची, तो पुलिस ने न तो उसकी रिपोर्ट दर्ज की और न ही घायलों का डॉक्टरी मुआयना कराया। स्थानीय पुलिस से निराश होकर पीड़िता ने मैनपुरी के पुलिस अधीक्षक (SP) महोदय को शिकायती पत्र सौंपकर सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और घायलों का मेडिकल परीक्षण कराने की मांग की है।

Location :  d

Published :  29 July 2026, 1:43 AM IST

Related News

Advertisement