हिंदी
नशे में चूर युवक ने बरसाए डंडे
Gorakhpur: अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चिलुआताल पुलिस ने नशे की हालत में एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने के आरोपित युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, यह घटना 26 जुलाई 2026 की है। आरोप है कि भिटनी निवासी समीम पुत्र स्वर्गीय करीमुल्लाह मोटरसाइकिल से नशे की हालत में मौके पर पहुंचा और पुरानी रंजिश को लेकर वादी पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। हमले में पीड़ित को गंभीर चोटें आईं।
पीड़ित ने किसी तरह अपनी जान बचाई और घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद थाना चिलुआताल में प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 573/2026 दर्ज किया गया।
पुलिस अधीक्षक उत्तरी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक चिलुआताल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की। लगातार की गई छानबीन और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी समीम को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109(1), 115(2), 352 एवं 351(3) के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक आशिष सिंह एवं कांस्टेबल अंकित दूबे की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है और फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं।
पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि किसी भी आपराधिक घटना या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल स्थानीय पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके। चिलुआताल पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था के प्रति लोगों का भरोसा और मजबूत हुआ है।
Location : Gorakhpur
Published : 28 July 2026, 10:54 PM IST