मामूली विवाद में दबंगों ने परिवार को लाठी-डंडों से पीटा, युवतियों से छेड़खानी का आरोप
जनपद के थाना बेवर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सैदपुर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। मामूली बात पर दबंगों ने एक ही परिवार के कई लोगों पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। इस मारपीट में युवतियों के साथ अश्लील हरकत और छेड़खानी करने का भी गंभीर आरोप लगा है।