हिंदी
यूपी के बदायूं में शनिवार को प्रतिष्ठित कंपनी का नकली सीमेंट बेचने का एक बड़ा मामला सामने आया है। आरोपी प्रतिष्ठित कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट के नाम पर नकली सीमेंट बेचकर लोगों को ठग रहा था।
बदायूं में नकली सीमेंट का भंड़ाफोड़
Budaun: जनपद के थाना जरीफनगर क्षेत्र में नकली सीमेंट बेचने का एक बड़ा मामला सामने आया है। खबर से इलाके में हड़कंप मच गया। ग्राम रसूलपुर कलां निवासी विनोद कुमार गुप्ता पर आरोप है कि वह काफी समय से प्रतिष्ठित कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट के नाम पर नकली सीमेंट बेचकर लोगों को ठग रहा था।
बताया जा रहा है कि संजय कुमार शर्मा, जो गाजियाबाद निवासी हैं और अल्ट्राटेक कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं, को इस पूरे फर्जीवाड़े की भनक लगी। उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना जरीफनगर पुलिस हरकत में आई और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।
बदायूं HPCL डबल मर्डर केस में बड़ा खुलासा! लूट नहीं, अंदरखाने की साजिश ने उड़ाए होश
जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी विनोद कुमार गुप्ता द्वारा ब्रांडेड सीमेंट के नाम पर घटिया और नकली माल तैयार कर उसे असली बताकर बाजार में बेचा जा रहा था। इससे न सिर्फ कंपनी की साख को नुकसान पहुंच रहा था, बल्कि आम जनता के मकानों और निर्माण कार्यों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ रही थी।
नामी कंपनी के नकली सिमेंट का भंड़ाफोड़
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही उसके अन्य सहयोगियों की भी तलाश तेज कर दी गई है, जो इस अवैध धंधे में शामिल हो सकते हैं।
पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में नकली सामान बेचने वालों में डर का माहौल देखा जा रहा है।
इस घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस तरह का धोखाधड़ी का काम करने की हिम्मत न कर सके।
प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी निर्माण सामग्री को खरीदते समय उसकी गुणवत्ता और कंपनी की प्रमाणिकता जरूर जांचें, और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।