
सपा नेताओं ने परिजनों से की मुलाकात
Chandauli: जिले में हुए दवा व्यापारी रोहिताश पाल की हत्या के बाद सपा नेताओं ने मृतक के परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की और घटना की जानकारी ली। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल, सासंद विरेंद्र सिंह, सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण यादव, पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्ल्यू, और जिला अध्यक्ष सत्यनारायण राजभर रोहिताश पाल के घर पहुंचे।
सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने बंद कमरे में मृतक की पत्नी, भाई, माता और बच्चों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि रोहिताश पाल की हत्या केवल चंदौली ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश में भय और आतंक का संकेत है। प्रदेश के कस्बे और शहर लगातार अपराधियों के आतंक से परेशान हैं।
श्यामलाल पाल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि शासन सत्ता के दबाव में पुलिस अपराधियों को पकड़ने में असमर्थ है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस शासन में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं और दर्जनों हत्याओं के बावजूद पुलिस प्रभावी कार्रवाई नहीं कर पा रही है। उन्होंने विशेषकर ओमप्रकाश गुप्ता की हत्या, बबुरी बाजार में रोहित केशरी की गुमशुदगी और अन्य दर्जनों हत्याओं का जिक्र किया।
ब्रेकिंग: चंदौली में दवा व्यापारी रोहिताश पाल की हत्या के बाद सपा नेताओं ने परिवार से मुलाकात की। प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल, सासंद विरेंद्र सिंह, विधायक प्रभुनारायण यादव सहित अन्य नेता पहुंचे। श्यामलाल पाल ने कहा, "पूरा प्रदेश भयभीत, पुलिस नाकाम, एसआईटी जांच आवश्यक।"… pic.twitter.com/zH88wZsWtg
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) November 23, 2025
सपा नेताओं ने कहा कि दवा व्यापारी रोहिताश पाल की हत्या शातिर और योजनाबद्ध तरीके से की गई। इसके पीछे एक मजबूत गैंग है जिसने पूरी योजना बनाकर यह घटना अंजाम दी। उन्होंने परिवार को आश्वासन दिया कि सपा इस मामले की सख्त और निष्पक्ष जांच की मांग करेगी।
सपा नेताओं ने सरकार से मांग की कि इस मामले की एसआईटी (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) जांच की जाए। उनका कहना था कि सिर्फ स्थानीय पुलिस की कार्रवाई अपर्याप्त है और अपराधियों को पकड़ने के लिए उच्चस्तरीय जांच आवश्यक है।
चंदौली में रोहिताश पाल की हत्या ने पूरे प्रदेश में चिंता और भय बढ़ा दिया है। सपा नेताओं की परिवार से मुलाकात और एसआईटी जांच की मांग यह संकेत देती है कि राजनीतिक और प्रशासनिक दबाव के बावजूद अपराधियों को कानून के कठघरे में लाने की कोशिश की जाएगी।
Location : Chandauli
Published : 23 November 2025, 7:57 PM IST
Topics : Chandauli News crime news up crime UP News