हिंदी
Lucknow: पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने आखिरकार राजनीति में उतरने का ऐलान कर दिया है। IAS की नौकरी से इस्तीफा देने के बाद उनके अगले कदम को लेकर लगातार कयास लगाए जा रहे थे। मंगलवार सुबह सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर उन्होंने कहा कि वह उत्तर प्रदेश में ही रहेंगी, डरेंगी नहीं और सवाल करती रहेंगी।
दिव्या मित्तल ने साफ किया कि वह किसी राजनीतिक दल के साथ जाने के बजाय जनता के साथ मिलकर नया मंच बनाने की दिशा में आगे बढ़ेंगी। अपने संबोधन में उन्होंने स्कूल, सड़क, सरकारी जमीन, युवाओं, पेपर लीक और रोजगार जैसे मुद्दों पर सवाल उठाए।
उन्होंने कहा कि राजनीति में पैसा, बाहुबल और जाति-धर्म के समीकरण के बजाय लोगों की ताकत जरूरी है। दिव्या मित्तल ने उत्तर प्रदेश को अपनी कर्मभूमि बताते हुए कहा कि उनकी राजनीतिक शुरुआत यहीं से होगी। 2013 बैच की IAS अधिकारी रहीं दिव्या ने हाल ही में सेवा से इस्तीफा दिया था।
Location : Lucknow
Published : 29 September 2026, 11:01 AM IST
Topics : Divya Mittal Former IAS Political Entry UP Politics