Deoria: रसोई गैस आपूर्ति “फर्स्ट इन फर्स्ट आउट”

देवरिया में रसोई गैस आपूर्ति को लेकर फैल रही भ्रांतियों और शिकायतों के बीच जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने संबंधित विभागों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि जनपद में गैस आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारु रखी जाए और किसी भी स्थिति में पेट्रोल पंपों पर ईंधन की कमी न होने पाए।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 7 May 2026, 3:47 PM IST
google-preferred

Deoria: देवरिया में रसोई गैस आपूर्ति को लेकर फैल रही भ्रांतियों और शिकायतों के बीच जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने संबंधित विभागों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि जनपद में गैस आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारु रखी जाए और किसी भी स्थिति में पेट्रोल पंपों पर ईंधन की कमी न होने पाए।

 “फर्स्ट इन फर्स्ट आउट” नियम से होगी आपूर्ति

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि गैस सिलेंडरों का वितरण प्रथम आवक (बुकिंग) प्रथम पावक के आधार पर किया जाएगा। इसका मतलब है कि जिन उपभोक्ताओं ने पहले बुकिंग की है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि सभी गैस एजेंसियों को बुकिंग का क्रमवार निस्तारण सुनिश्चित करना होगा ताकि किसी भी उपभोक्ता को परेशानी न हो।

 पेट्रोल पंपों पर भी निगरानी के निर्देश

जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया है कि पेट्रोल पंपों पर ईंधन की उपलब्धता पर विशेष नजर रखी जाए। किसी भी पंप पर डीजल या पेट्रोल की कमी की स्थिति उत्पन्न न हो, यह सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी होगी।

 अफवाहों से बचने की अपील

प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और शांत व धैर्य बनाए रखें। जिलाधिकारी ने कहा कि लोग घबराएं नहीं और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ही गैस बुकिंग कराएं।

Deoria: मरीजों पर गिद्ध की तरह नजर गड़ाए रहते हैं ‘सौदेबाज’

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सभी उपभोक्ताओं को उनकी बुकिंग के क्रम के अनुसार ही गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा।

जिला प्रशासन ने साफ कर दिया है कि जनपद में रसोई गैस और ईंधन आपूर्ति व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। सरकार का उद्देश्य है कि आम जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारु बनी रहे।

Location :  Deoria

Published :  7 May 2026, 3:46 PM IST

Advertisement