हिंदी
यूपी बेक्रिंग न्यूज़ं (सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Lucknow: देश की राजधानी दिल्ली से संचालित उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चैनल डाइनामाइट न्यूज़ नये प्रयोगों, बिग ब्रेकिंग समाचारों के साथ अपने कलेवर के लिए जाना जाता है। देश के सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्य यूपी का नंबर-1 चैनल होने के नाते हम अपने पाठकों के लिये खबरों की प्रस्तुतिकरण का नया अंदाज लेकर सामने आये हैं, जिससे प्रदेश वासियों को समाचारों का जानने का एक नया अनुभव मिलेगा। अपने पाठकों के लिये हम पेश कर रहे हैं यूपी की खबरों का एक लाइव ब्लॉग, जिसमें एक ही खबर में, एक ही जगह और एक क्लिक में आपको उत्तर प्रदेश की सभी खबरें एक साथ पढ़ने को मिलेंगी।
इस लाइव ब्लॉग में आपको उत्तर प्रदेश की हर छोटी-बड़ी घटना, राजनीतिक हलचल, अपराध, खेल और हर जरूरी घटनाक्रम पढ़ने को मिलेगा।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा, "जो लोग नवंबर में चुनाव कराना चाहते थे, वे सितंबर में ही चुनाव करा दें। समाजवादी पार्टी पूरी तरह तैयार है।"
कमाल अख्तर के इस्तीफे पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "उन्होंने पार्टी के फैसले को स्वीकार किया है। कमाल अख्तर पार्टी के पुराने और वरिष्ठ नेता हैं। एक समय वे देश के सबसे युवा राज्यसभा सांसद भी रहे हैं।"
मिर्जापुर के तरकापुर स्थित श्रद्धा नर्सिंग होम में हुई तोड़फोड़ की घटना के बाद जनप्रतिनिधि ने अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकों और कर्मचारियों से मुलाकात की। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से फोन पर बात कर दोषियों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई के निर्देश देने की बात कही। साथ ही कानून व्यवस्था से समझौता न करने और अराजक तत्वों पर कठोर कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
हरदोई के हदगांव थाना क्षेत्र के मकदूमपुर खुर्द गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 17 वर्षीय अजीत कुमार की मौत हो गई। वह खेत में धान की बेड में खाद डालने गया था। हल्की बूंदाबांदी के दौरान महुए के पेड़ के नीचे खड़ा था, तभी बिजली गिर गई। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हमीरपुर में अधिवक्ता पर जानलेवा हमले के विरोध में बार एसोसिएशन ने प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी, सख्त कार्रवाई और एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की। महामंत्री अश्वनी कुमार प्रजापति ने मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
अयोध्या-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर थाना रौनाही क्षेत्र के मुबारकगंज के पास बृहस्पतिवार को ट्रक और स्कॉर्पियो के बीच हुई भीषण टक्कर में स्कॉर्पियो सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
लखनऊ में प्रेस वार्ता के दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव, सिद्धार्थनगर के कोल्हुआ गांव में संदीप यादव की हत्या पर बोले कि भारतीय जनता पार्टी थाना चला रही है।
हमीरपुर में अधिवक्ता पर जानलेवा हमले के विरोध में बार एसोसिएशन ने प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं ने हमलावरों की तत्काल गिरफ्तारी, दोषियों पर सख्त कार्रवाई और एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की। बार एसोसिएशन ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा।
बदायूं जिले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। देर रात सिविल लाइन थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में पुलिस ने 14 मुकदमों में वांछित कुख्यात अपराधी जितेंद्र उर्फ ढालू को मार गिराया। इस मामले में डीआईजी अजय सहानी ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।
डीआईजी अजय सहानी के अनुसार, देर रात पुलिस टीम सिविल लाइन क्षेत्र में वाहन चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया गया। खुद को घिरा देख जितेंद्र उर्फ ढालू ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में ढालू गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में स्थित फास्ट ट्रैक कोर्ट में गुरुवार को एक होमगार्ड की हत्या के मामले में 6 साल बाद हत्यारे को फांसी की सजा सुनाई है। जिसके बाद न्यायालय के आदेश पर अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। दरसअल 4 जून 2020 की रात्रि 10:00 बजे गस्त के दौरान एक होमगार्ड रतिराम को उस समय चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था जब नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित बुढ़ाना मोड पर एक युवक दीपक अपनी मां को पीट रहा था। जिसकी चीख पुकार सुनकर मोटरसाइकिल से ग्रस्त कर रहे कांस्टेबल इस्लाम अली और होमगार्ड रतिराम मौके पर पहुंचे थे। जिसपर रतिराम ने जब युवक को ऐसा करने से रोका तो आरोपी ने चाकू मार कर होमगार्ड रतिराम को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जिसके बाद उसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था। तो वही इस दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया था जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार का जेल भेज दिया था।
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) का आयोजन 2, 3 और 4 जुलाई को जनपद मिर्जापुर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जा रहा है। पहले दिन गुरुवार को परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित माहौल में संपन्न हुई। परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। जनपद के एस. जुबली इंटर कॉलेज, बसंत इंटर कॉलेज, माता प्रसाद माता भीख इंटर कॉलेज,उ जीजीआईसी (राजकीय बालिका इंटर कॉलेज) सहित कई विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सघन तलाशी, पहचान पत्र की जांच तथा सीसीटीवी निगरानी के बीच प्रवेश कराया गया। परीक्षा को निष्पक्ष एवं नकलविहीन बनाने के लिए प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बड़ी संख्या में अभ्यर्थी निर्धारित समय से पहले ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गए थे। यूपीटीईटी परीक्षा का आयोजन प्रदेशभर में 2, 3
हरदोई के हदगांव थाना क्षेत्र के मकदूमपुर खुर्द गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 17 वर्षीय अजीत कुमार की मौत हो गई। वह खेत में धान की बेड में खाद डालने गया था। हल्की बारिश के दौरान महुए के पेड़ के नीचे खड़े होने पर बिजली की चपेट में आ गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बदायूं, सिविल लाइंस क्षेत्र में शहर में बुधवार रात पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ चल रही थी, उसी दौरान महज 500 मीटर की दूरी पर चोरों के गिरोह ने बिजली विभाग को लाखों की चपत लगा दी। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के भरकुईया गांव में 7-8 बदमाशों ने इको कार से पहुंचकर 10-12 खंभों से बिजली के तार काट डाले। घटना ने पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
कैसे दिया वारदात को अंजाम
जानकारी के मुताबिक, रात करीब 1 बजे इको सवार बदमाश गांव के बाहरी हिस्से में पहुंचे। गिरोह ने सुनियोजित तरीके से पहले लाइन बंद की, फिर एक-एक कर खंभों पर चढ़कर तार काटने शुरू कर दिए। अंदेशा है कि गिरोह के पास कटर और अन्य उपकरण पहले से मौजूद थे।
ग्रामीणों की सतर्कता से फेल हुआ प्लान
तार काटने की आवाज और कुत्तों के भौंकने से कई ग्रामीणों की नींद टूट गई। दर्जनों लोग टॉर्च और लाठी-डंडे लेकर मौके पर दौड़े। भीड़ को देख बदमाश घबरा गए और तार छोड़कर अंधेरे में

चंदौली में कड़ी सुरक्षा के बीच 12 केंद्रों पर यूपीटीईटी-2026 परीक्षा शुरू हो गई। 2 से 4 जुलाई तक पांच पालियों में कुल 25,560 अभ्यर्थी शामिल होंगे। नकल रोकने के लिए सीसीटीवी से लाइव निगरानी, स्टैटिक व सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा पर्याप्त पुलिस बल तैनात है। प्रश्नपत्र डबल लॉक स्ट्रॉन्ग रूम से भेजे जा रहे हैं और केंद्रों के आसपास निषेधाज्ञा लागू है।
कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम आज लखनऊ दौरे पर रहेंगे। वह शाम 4 बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय भी मौजूद रहेंगे। बैठक में संगठन और राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।
बुलंदशहर में गैंगस्टर राहुल शर्मा को डीएम की मंजूरी के बाद भू-माफिया घोषित कर दिया गया है। उस पर फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन कब्जाने और बेचने का आरोप है। आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस 88.28 लाख रुपये की अवैध संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई कर रही है।
हमीरपुर के भरुआ सुमेरपुर स्थित रिमझिम इस्पात फैक्ट्री में बड़ा हादसा हो गया। हादसे में शौंखर गांव निवासी 33 वर्षीय श्रमिक राजकुमार की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। फैक्ट्री की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं और मामले की जांच की मांग तेज हो गई है।
मुज़फ्फ़रनगर। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET)-2026 आज से जनपद में शुरू हो गई है। परीक्षा को पूरी तरह नकलविहीन, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने परीक्षा से पहले कई दौर की समीक्षा बैठकें कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, वहीं सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा और व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।
बदायूं-बिल्सी मार्ग पर प्रस्तावित नई जेल की भूमि के पास बुधवार को देर रात सिविल लाइंस थाना पुलिस और 50 हजार के इनामी बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में बदमाश जितेंद्र उर्फ ढिल्लू मारा गया। जवाबी कार्रवाई में सब-इंस्पेक्टर नीरज कुमार और सिपाही अविनाश के हाथ में गोली लगने से दोनों घायल हो गए।
मुजफ्फरनगर में मजदूरों को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटने के मामले में बड़ा एक्शन हुआ है। मुख्य आरोपी अंकित बालियान को हरियाणा के पलवल से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से तमंचा भी बरामद हुआ है। आरोप है कि उसने मजदूरों को हंटर, नुकीले हथियार और पिटबुल से प्रताड़ित किया था।
हमीरपुर के सरीला क्षेत्र स्थित बैन्दा डांडा खदान में लोडिंग के दौरान ट्रक 11 हजार वोल्ट हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। हादसे से खदान में अफरा-तफरी मच गई। आरोप है कि मानसून प्रतिबंध और निर्धारित समय के बाद भी खनन व लोडिंग का काम जारी था। घटना के बाद सुरक्षा मानकों और खनन नियमों के पालन को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।
ग्रेटर नोएडा के सुत्याना कट के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक लड़की की जान चली गई। युवती एक ओला बाइक टैक्सी पर सवार होकर जा रही थी। तभी एक तेज रफ्तार और बेकाबू ट्रक ने ओला बाइक टैक्सी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के पीछे बैठी युवती की मौके पर ही मौत हो गई और बाइक चालक को मामूली चोटें आई हैं। हादसे के बाद चालक ट्रक मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
सोनभद्र के घोरावल विधानसभा में जनहित संकल्प पार्टी ने 'सरदार पटेल एकता रथ न्याय यात्रा' के जरिए आगामी विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया है। हजारों कार्यकर्ताओं और समर्थकों की मौजूदगी में निकाली गई इस रथयात्रा में पार्टी ने सामाजिक न्याय, जातीय जनगणना, ओबीसी की भागीदारी, महिलाओं को 50 प्रतिशत राजनीतिक प्रतिनिधित्व और हर घर को रोजगार जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठायाकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर 6 सूत्रीय मांगों का पत्र सौंपा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आरएस पटेल ने प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन का दावा करते हुए सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान भी किया।
मिर्जापुर के राजगढ़ थाना क्षेत्र के पटेल नगर में तेज रफ्तार बाइक सवार सड़क किनारे खड़े डंपर से जा टकराया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। युवक ने हेलमेट नहीं पहना था और बाइक की रफ्तार नियंत्रित नहीं कर सका। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हुआ। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। घटना ने तेज रफ्तार और सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों पर सवाल खड़े कर दिए।
मिर्जापुर में तेज रफ्तार और लापरवाही का खौफनाक नतीजा। सीसीटीवी में कैद हादसा, सड़क सुरक्षा नियमों का पालन जरूर करें।#RoadSafety #CCTV #Mirzapur #Accident pic.twitter.com/piFSxbf7ds
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) July 2, 2026
मिर्जापुर के विंध्याचल स्थित दीवान घाट पर गंगा स्नान के दौरान 22 वर्षीय अश्वनी गहरे पानी में डूब गया। हादसे में दो युवक और एक महिला को नाविकों व फोटोग्राफरों ने सुरक्षित बचा लिया। सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ के साथ स्थानीय गोताखोर युवक की तलाश में जुटे हैं। अश्वनी भदोही के उगापुर स्थित अपने ननिहाल आया हुआ था। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई।
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस ने बड़ी माल बरामदगी का खुलासा किया है। आरोपियों से अब तक कुल 79.85 लाख रुपये, 1121 अमेरिकी डॉलर, सोने की दो चेन, एक अंगूठी और चांदी जैसी धातु बरामद हुई है। सबसे अधिक 20.39 लाख रुपये और विदेशी मुद्रा अविनाश शुक्ला के पास से मिली। अन्य आरोपियों से भी लाखों रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर
महेंद्र दत्त शर्मा मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। अदालत ने पाया कि पूर्व में दिए गए स्पष्ट निर्देशों के बावजूद जिलाधिकारी की ओर से निर्धारित समय सीमा में जवाब दाखिल नहीं किया गया। इसे गंभीरता से लेते हुए न्यायालय ने जिलाधिकारी को व्यक्तिगत रूप से अदालत में उपस्थित होने का निर्देश दिया है। साथ ही संबंधित मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) के माध्यम से उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी करने के भी आदेश दिए हैं।
Location : Lucknow
Published : 2 July 2026, 9:04 AM IST