

समाजवादी पार्टी की सांसद और मैनपुरी से लोकप्रिय नेता डिंपल यादव ने बुधवार को गोरखपुर में भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर तीखा हमला बोला।
समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव
Gorakhpur: समाजवादी पार्टी की सांसद और मैनपुरी से लोकप्रिय नेता डिंपल यादव ने बुधवार को गोरखपुर में भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर तीखा हमला बोला। एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद मीडिया से बातचीत में डिंपल ने BJP को देश के हर वर्ग—महिलाओं, युवाओं और व्यापारियों—को निराश करने का दोषी ठहराया। उन्होंने BJP पर लोकतांत्रिक मूल्यों का अपमान करने और असहिष्णुता का माहौल बनाने का गंभीर आरोप लगाया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक, डिंपल ने गोरखपुर में हाल ही में हुई एक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल व्यापारियों की समस्याएं सुनने आया था, लेकिन BJP कार्यकर्ताओं ने उनका रास्ता रोककर अभद्र नारेबाजी की और मुलाकात नहीं होने दी। इसे "लोकतंत्र विरोधी" करार देते हुए डिंपल ने कहा, "विपक्षी दलों को भी जनता की समस्याएं सुनने का हक है। BJP के इस रवैये से देश में असहिष्णुता का माहौल बन रहा है।""BJP ने सबको ठगा"
डिंपल ने BJP पर वादाखिलाफी का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "BJP ने जिस-जिससे जो-जो वादे किए, सबको ठगा। महिलाएं, युवा, किसान—सब निराश हैं। BJP के कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी आज हताशा में हैं।"
उन्होंने BJP पर संविधान और लोकतांत्रिक मर्यादाओं की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह देश के लोकतंत्र के लिए खतरनाक है।"महिलाएं BJP में असुरक्षित" महिलाओं के BJP से मोहभंग के सवाल पर डिंपल ने तंज कसते हुए कहा, "BJP में महिलाओं का अपमान हो रहा है। वे वहां असुरक्षित और अपमानित महसूस करती हैं।
यही वजह है कि महिलाएं अब समाजवादी पार्टी की ओर रुख कर रही हैं, जो सबका सम्मान करती है और सबको साथ लेकर चलती है।"मीडिया से खुलकर बात, लेकिन इस सवाल से बचीं कार्यक्रम से निकलते समय डिंपल ने सड़क पर चलते हुए गाड़ी रुकवाकर मीडिया के सवालों का जवाब दिया। उनकी इस सहजता ने सभी का ध्यान खींचा।
हालांकि, जब उनसे प्रदेश में 'यादव बनाम ब्राह्मण' के कथित माहौल पर सवाल पूछा गया, तो वे इस मुद्दे पर टिप्पणी करने से बचती नजर आईं।डिंपल का गोरखपुर दौरा चर्चा में डिंपल यादव का गोरखपुर दौरा और उनके बेबाक बयान अब सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गए हैं।
समाजवादी पार्टी के समर्थकों का मानना है कि डिंपल का यह आक्रामक रुख BJP को बैकफुट पर ला सकता है। दूसरी ओर, BJP की ओर से अभी इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।क्या डिंपल के इन बयानों से यूपी की सियासत में नया मोड़ आएगा? यह देखना दिलचस्प होगा।