पशु प्रेमी प्रतीक यादव हर साल करीब डेढ़ करोड़ की कमाई करते थे?

प्रतीक यादव सिर्फ एक राजनीतिक परिवार के सदस्य नहीं थे,बल्कि वे फिटनेस आइकॉन और लक्जरी लाइफस्टाइल के लिए भी जाने जाते थे। लखनऊ में उनका हाई-प्रोफाइल जिम युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय था। सोशल मीडिया पर उनकी पहचान एक फिटनेस प्रेमी, एडवेंचर पसंद शख्स और एनिमल लवर के रूप में बनी हुई थी।

Updated : 13 May 2026, 6:33 PM IST
google-preferred

Lucknow: उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के पति समाजवादी पार्टी के दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव पशु प्रेमी थे। बताया जाता है कि उनकी सालाना कमाई करीब 1.5 करोड़ रुपये थी।

वर्ष 2024 में कई मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया था कि प्रतीक यादव की नेट वर्थ 5.5 करोड़ से 7 करोड़ तक हो सकती है। प्रतीक यादव की पत्‍नी अर्पणा यादव की ओर से दिए गए चुनावी हलफनामे में उन दोनों की चल और अचल संपत्ति करीब 23 करोड़ रुपये की बताई गई थी। जिम के साथ-साथ रियल एस्‍टेट बिजनेस से भी उनकी अच्छी कमाई होती थी। वे रियल एस्टेट के क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलिंग, इनवेस्टमेंट और भवन निर्माण का बिजनेस करते थे।

प्रतीक यादव को लग्जरी कारों का भी था शौक

प्रतीक यादव को लग्जरी कारों का भी शौक था। उनके पास कई लग्‍जरी कारें थीं। इन कारों में पांच करोड़ रुपये की लैम्‍बोर्गिनी कार भी शामिल थी।

फिटनेस को लेकर जागरूक थे प्रतीक

प्रतीक यादव जिम चलाने के साथ प्रॉपर्टी का कारोबार करते थे। वे खुद तो अपनी फिटनेस का बहुत ध्यान रखते थे, साथ ही आम लोगों को भी प्रेरित करते थे। वे सोशल मीडिया पर अक्सर जिम और फिटनेस से जुड़े वीडियो शेयर करते थे। लखनऊ में उनका एक हाईएंड जिम है।

जिम के उपकरण इटली और अमेरिका के

प्रतीक यादव ने लखनऊ में वर्ष 2015 में 'आयरन कोर फिट' नाम से जिम व्यवसाय वर्ष शुरू किया था। बताया जाता है कि इस जिम में सभी उपकरण इटली और अमेरिका के हैं। इसमें क्लाइंट्स से करीब 35 हजार रुपये प्रति वर्ष फीस ली जाती है। प्रतीक यादव जिम के अलावा फिटनेस ट्रेनिंग, प्रमोशन और कई ब्रांडों की ब्रांडिंग के साथ रियल एस्‍टेट का कारोबार करते थे।

Prateek Yadav Death: आखिर क्या थी वह गंभीर बीमारी, जिसने 38 साल में छीन ली प्रतीक यादव की जिंदगी?

प्रतीक सोशल मीडिया पर थे एक्टिव

मौत से कुछ दिन पहले तक प्रतीक सोशल मीडिया पर एक्टिव थे। 2 अप्रैल को फेसबुक और 3 अप्रैल को इंस्टाग्राम पर साझा किए गए वीडियो में वे जेट उड़ाते नजर आए थे। यह वीडियो अब उनके फॉलोअर्स के बीच चर्चा का विषय बन गया है। लोगों का कहना है कि जिस शख्स में जिंदगी को लेकर इतना जुनून था, उसकी अचानक मौत ने सभी को हैरान कर दिया।

46 साल पुराने हत्या केस में बाहुबली पूर्व विधायक विजय मिश्रा को उम्रकैद, MP-MLA कोर्ट ने सुनाई सजा

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल

उनकी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर पिन की गई एक लाइन अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है -May Life Treat You the Way You Treat Animals इस पोस्ट को लेकर लोग भावुक प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और इसे उनके संवेदनशील व्यक्तित्व से जोड़कर देख रहे हैं।

Location :  Lucknow

Published :  13 May 2026, 6:33 PM IST

Advertisement