हिंदी
देवरिया ट्रैफिक पुलिस का एक्शन मोड
Deoria: देवरिया यातायात पुलिस ने नवंबर 2025 के यातायात माह के तहत व्यापक अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। अभियान के दौरान कुल 167 वाहनों का ई-चालान किया गया और दो वाहनों को सीज किया गया।
यातायात प्रभारी गुलाब सिंह के नेतृत्व में यह अभियान मुख्य रूप से दुर्घटनाओं की रोकथाम और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया गया। अभियान के दौरान विशेष रूप से उन वाहनों पर ध्यान दिया गया जो बिना हेलमेट सवार हो रहे थे, गलत नंबर प्लेट वाले वाहन, तीन सवारी वाहन पर स्टंट कर रहे थे, और सड़क पर गाड़ी खड़ा करके सवारी भरने वाले बस, ऑटो और ई-रिक्शा
देवरिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शातिर पशु तस्कर गिरफ्तार; तमंचा और चोरी की बाइक बरामद
अभियान के प्रमुख स्थान गोरखपुर ओवरब्रिज, कसया ओवरब्रिज, मालवीय रोड और बस स्टैंड थे। इसके अलावा गोरखपुर-देवरिया मुख्य मार्ग औरा-चौरी के पास स्पीडोमीटर से तेज़ रफ्तार वाहन चालकों की जांच की गई।
अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने 167 वाहनों का ई-चालान काटा और दो वाहनों को सीज किया। रेलवे मॉल गोदाम पर ट्रक चालकों को भी यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया गया। पुलिस ने इस अभियान के दौरान वाहन चालकों को बताया कि नियमों का पालन न करने पर कानूनी कार्रवाई होगी।
यातायात पुलिस देवरिया का यह अभियान यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और वाहन चालकों को चेतावनी देना का काम करता है। यातायात प्रभारी गुलाब सिंह ने कहा कि यह अभियान शहर में सड़क सुरक्षा को बढ़ाने और लोगों को नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार चलाया जाएगा।
देवरिया से कानपुर कमाने गए चार मजदूरों की मौत, गांव में पसरा मातम; पढ़ें आखिर ऐसा क्या हुआ?
देवरिया पुलिस का यह अभियान शहर में सड़क सुरक्षा बढ़ाने और दुर्घटनाओं को कम करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। वाहन चालकों को चेतावनी दी गई है कि नियमों का पालन करना उनकी और अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए अनिवार्य है।
Location : Deoria
Published : 23 November 2025, 6:20 PM IST
Topics : Deoria Traffic Police Deoria News up crime UP News