देवरिया ट्रैफिक पुलिस का एक्शन मोड, तेज रफ्तार पर लगाई लगाम; कई वाहनों के काटे चालान
देवरिया यातायात पुलिस ने नवंबर 2025 के यातायात माह के तहत व्यापक अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। अभियान के दौरान कुल 167 वाहनों का ई-चालान किया गया और दो वाहनों को सीज किया गया।