हिंदी
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
Deoria: बिहार से सटे देवरिया जिले मेथ शराब तस्कर अब बड़े वाहन की जगह बाइक से भी शराब की तस्करी करने लगे हैं। सीमावर्ती जिले देवरिया में करीब दो सौ से अधिक शराब तस्कर हैं। बिहार में शराब बंदी का फायदा इन्हे मिल रहा है। इनकी तादाद हर वर्ष बढ़ती जा रही है। सीमावर्ती जनपद के गांवों में पहले हरियाणा निर्मित शराब स्टोर कर लेते हैं। उसके बाद उसकी तस्करी करते हैं।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार सोमवार की रात थाना श्रीरामपुर पुलिस द्वारा तीन प्लास्टिक की बोरे में कुल 20 पेटी अवैध देशी शराब ब्रान्ड बन्टी बब्ली ट्रेटा पैक (प्रत्येक पेटी में 45 पाउच प्रत्येक 200 एमएल, कुल मात्रा 180 लीटर) और दोपहिया मोटरसाईकिल BR 29AB 7050 बरामद करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
अवैध शराब तस्करी की रोकथाम के सम्बन्ध में चलाये गये अभियान ‘‘आप्रेशन प्रहार’’ के तहत अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी अंशुमान श्रीवास्तव व थानाध्यक्ष श्रीरामपुर डॉ महेन्द्र कुमार के कुशल पर्यवेक्षण थाना श्रीरामपुर पुलिस द्वारा विगत रात्रि को संदिग्ध व्यक्तियों/ वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर बनकटा जगदीश पेट्रोल पंप के पास से एक दोपहिया मोटरसाईकिल BR29AB7050 से बिहार ले जायी जा रही तीन प्लास्टिक की बोरे में कुल 20 पेटी, प्रत्येक पेटी में 45 पाउच, प्रत्येक 200 एमएल (कुल मात्रा 180 लीटर अवैध देशी शराब ब्रान्ड बन्टी बब्ली ट्रेटा पैक) के साथ अभियुक्त निलेश सिंह उर्फ विधि सिंह पुत्र कन्हैया सिंह साकिन पिपरी थाना कसया जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया । पुलिस ने थाना श्रीरामपुर पुलिस ने 220/2025 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया।
आरोपी की पहचान निलेश सिंह उर्फ विधि सिंह पुत्र कन्हैया सिंह साकिन पिपरी थाना कसया जनपद कुशीनगर के रुप में हुई है।
1. तीन प्लास्टिक की बोरे में कुल 20 पेटी अवैध देशी शराब ब्रान्ड बन्टी बब्ली ट्रेटा पैक पत्येक पेटी में 45 पाउच प्रत्येक 200 एमएल कुल मात्रा 180 लीटर
2. एक दोपहिया मोटरसाईकिल वाहन सं0 BR 29AB 7050
Location : Bihar
Published : 2 December 2025, 2:38 PM IST