UP News: शराब तस्करों का आतंक, देवरिया पुलिस ने चलाया चाबुक तो टूटी कई की कमर

देवरिया के रुद्रपुर में आबकारी अधिनियम से जुड़े 43 मुकदमों में बरामद 416 लीटर अवैध शराब का न्यायालय के आदेश पर विनिष्टीकरण किया गया। इसमें 336 लीटर कच्ची और 80 लीटर अंग्रेजी शराब शामिल थी।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 13 August 2026, 5:10 PM IST
google-preferred

Deoria: देवरिया में माल निस्तारण अभियान के तहत रुद्रपुर पुलिस ने आबकारी अधिनियम से जुड़े 43 मुकदमों में बरामद 416 लीटर अवैध शराब का नियमानुसार विनिष्टीकरण कराया। यह कार्रवाई न्यायालय सिविल जज (जू.डि.)/जेएम, कक्ष संख्या-28, देवरिया के आदेश के अनुपालन में की गई।

43 मामलों में बरामद हुई थी शराब

पुलिस के मुताबिक, रुद्रपुर थाने में दर्ज आबकारी अधिनियम के 43 मामलों में कार्रवाई के दौरान कुल 416 लीटर अवैध शराब बरामद की गई थी। इसमें 336 लीटर अवैध कच्ची शराब और 80 लीटर अंग्रेजी शराब शामिल थी। न्यायालय के आदेश के बाद बरामद शराब को नियमानुसार नष्ट कर दिया गया।

Deoria News: स्वास्थ्य विभाग में कथित अनियमितताओं पर आजाद हिंद सेना वाहिनी का हल्लाबोल, DM से जांच की मांग

अधिकारियों की मौजूदगी में हुई कार्रवाई

विनिष्टीकरण की कार्रवाई पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में कराई गई। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनंद कुमार पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर सत्येंद्र राय के पर्यवेक्षण में पूरी प्रक्रिया संपन्न हुई। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक रुद्रपुर कल्याण सिंह सागर, अभियोजन अधिकारी, हेड मुहर्रिर मालखाना, न्यायालय के फौजदारी लिपिक समेत संबंधित पुलिस और न्यायालय कर्मी मौजूद रहे।

Deoria: 520 रुपये और पर्स के साथ खंडहर मकान में छिपा था आरोपी, लूट के मामले में पुलिस ने ऐसे दबोचा

नियमानुसार किया गया माल का निस्तारण

पुलिस अधिकारियों के अनुसार न्यायालय के आदेश के बाद बरामद अवैध शराब का नियमानुसार विनिष्टीकरण किया गया। अधिकारियों ने बताया कि माल निस्तारण की प्रक्रिया निर्धारित नियमों के तहत पारदर्शी तरीके से लगातार की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मुकदमों में बरामद माल के निस्तारण से मालखाने में लंबे समय से रखे सामान का भी नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है।

Location :  Deoria

Published :  13 August 2026, 5:10 PM IST

Related News

Advertisement