जिस बेटे को जिंदा लौटने की आस थी, उसका पार्थिव शरीर आते ही टूट पड़ा परिवार, पूरे इलाके की आंखें हुईं नम

अमेरिका बमबारी में मारे गए भारतीय नागरिक शिवानंद चौरसिया का पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों ने नम आंखों ...

Updated : 18 June 2026, 7:09 PM IST
google-preferred
Deoria: अमेरिका बमबारी में मारे गए भारतीय नागरिक शिवानंद चौरसिया का पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों ने नम आंखों से शिवानंद चौरसिया को श्रद्धांजलि अर्पित की और "भारत माता की जय" तथा शिवानंद अमर रहें" के नारों से वातावरण गूंज उठा।

सरकारी नौकरी देने की मांग

वहीं परिजनों ने सरकार से एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी देने की मांग उठाई। मांगों को लेकर परिजनों और ग्रामीणों में गहरा आक्रोश दिखाई दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन काफी देर तक सहमति नहीं बन सकी तो स्थिति को संभालने के लिए गोरखपुर मंडल के कमिश्नर अनिल ढींगरा और डीआईजी शिव चन्नाप्पा भी मौके पर पहुंचे।

महादेव मंदिर से 45 किलो प्राचीन सिक्के गायब: SDM बोले- ‘हमें पता ही नहीं’, आखिर कहाँ गए?

सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद

अधिकारियों ने परिजनों से वार्ता कर उनकी मांगों को शासन तक पहुंचाने और हर संभव सहायता दिलाने का भरोसा दिया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद माहौल कुछ शांत हुआ। शिवानंद चौरसिया के सम्मान में पूरे क्षेत्र में भावनात्मक माहौल बना रहा। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और अपने लाल को नम आंखों से विदाई दी। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए गांव और आसपास के क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात रहा तथा सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रखी गई।

IIT Delhi: ब्रिटेन के प्रिंस ने रखी थी नींव, आज दुनिया के टॉप इंजीनियरिंग संस्थानों में हो रहा शुमार

परिवार को न्याय दिलाने की मांग

शिवानंद चौरसिया की शहादत ने पूरे जनपद को गौरवान्वित किया है। वहीं परिजनों की मांगों को लेकर अब लोगों की निगाहें शासन-प्रशासन के अगले कदम पर टिकी हुई हैं। शिवानंद चौरसिया के प्रति सम्मान और परिवार को न्याय दिलाने की मांग क्षेत्र में लगातार उठ रही है।

Location :  Deoria

Published :  18 June 2026, 6:35 PM IST

Related News

Advertisement