Deoria: जिला कारागार में महिला बंदियों के संग रह रहे बच्चों के विकास पर जोर

जनपद के जिला कारागार का निरीक्षण अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) प्रेम नारायण सिंह की अध्यक्षता में ‘सुरक्षित बचपन योजना’ के अंतर्गत गठित संयुक्त निगरानी समिति द्वारा किया गया। इस दौरान एडीएम ने महिला बंदियों के संग रह रहे बच्चों के समग्र विकास, सुरक्षा और संरक्षण की व्यवस्थाओं का मूल्यांकन किया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 29 April 2026, 6:25 PM IST
google-preferred

Deoria: जनपद के  जिला कारागार का निरीक्षण अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) प्रेम नारायण सिंह की अध्यक्षता में ‘सुरक्षित बचपन योजना’ के अंतर्गत गठित संयुक्त निगरानी समिति द्वारा किया गया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य महिला बंदियों के साथ रह रहे 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों के समग्र विकास, सुरक्षा और संरक्षण की व्यवस्थाओं का मूल्यांकन करना था।

निरीक्षण के दौरान बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, देखरेख, मनोरंजन, मनोसामाजिक परामर्श तथा भावनात्मक सहयोग से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। यह कार्रवाई इलाहाबाद उच्च न्यायालय के 22 जुलाई 2025 के आदेश के अनुपालन में की गई। जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा किशोर न्याय अधिनियम के तहत बच्चों की व्यक्तिगत देखरेख योजना भी तैयार की गई है।

Deoria : पुलिस की बड़ी कार्रवाई,देवरिया पुलिस खींच लाई नाबालिग को दरिंदे के चंगुल से

जेल अधीक्षक ने कहा

अपर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को शासनादेश के अनुरूप नियमित निरीक्षण और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कारागार में कुल पांच बच्चे आवासित पाए गए।
संरक्षण अधिकारी ने बताया कि महिला बंदियों के साथ रह रहे बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना एवं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) से लाभान्वित किए जाने का प्रावधान है। वहीं जेल अधीक्षक ने कहा कि शासनादेश के अनुसार बच्चों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

मुख्य चिकित्साधिकारी ने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर पौष्टिक आहार और विटामिन उपलब्ध कराने के सुझाव दिए। खंड शिक्षा अधिकारी ने बच्चों को शिक्षा विभाग की योजनाओं से जोड़ने तथा बाल विकास परियोजना अधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्रों से लाभान्वित किए जाने की जानकारी दी।

देवरिया में बड़ा हादसा: चुनकी गंडक नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, जानिये पूरा अपडेट

निरीक्षण के दौरान ये अफसर थे मौजूद

निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आनंद कुमार पाण्डेय, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल गुप्ता, जेल अधीक्षक आशीष रंजन झा, जिला परिवीक्षा अधिकारी अनिल कुमार सोनकर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Location :  Deoria

Published :  29 April 2026, 6:22 PM IST

Related News

Advertisement