बदायूं में घर लौटते ही बिगड़ी हालत, गीता की मौत ने गांव में फैलाई सनसनी

बदायूं के मदनजुड़ी गांव में 29 वर्षीय विवाहिता गीता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से गाँव में सनसनी। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारणों का पता चलेगा। पुलिस ने मायके और ससुराल पक्ष के बयान दर्ज करना शुरू कर दिया है।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 19 March 2026, 9:05 PM IST
google-preferred

Budaun: बिसौली कोतवाली क्षेत्र के मदनजुड़ी गांव में 29 वर्षीय विवाहिता गीता की अचानक और संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने पूरे गांव में हड़कंप मचा दिया। मृतका गौरी शंकर की पत्नी थी और अपने परिवार के साथ ही गांव में रह रही थी। घटना ने परिवार और गांववालों में गहरी चिंता पैदा कर दी है।

घर लौटने पर बिगड़ी तबीयत

जानकारी के अनुसार, घटना से एक दिन पहले गौरी शंकर घर में पाली गई भैंस को बेचने के लिए बाज़ार जाने की तैयारी कर रहा था। पत्नी गीता ने आर्थिक तंगी और घर की ज़रूरतों का हवाला देते हुए उसे रोकने की कोशिश की लेकिन गौरी शंकर नहीं माना और भैंस लेकर मंडी चला गया। सौदा तय करने के बाद वह शाम को भैंस बेचकर लौट आया।

बदायूं में तेज रफ्तार ने बर्बाद किया परिवार, पूर्व प्रधान के घर में मौत, 3 बेटियों और एक बेटे के सिर से उठा पिता का साया

घर पहुंचने पर उसने देखा कि गीता की तबीयत अचानक बिगड़ गई। वह उलझन, घबराहट और कमजोरी की शिकायत कर रही थी। परिवार ने तुरंत उसे गांव के नज़दीकी निजी क्लिनिक में ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया। डॉक्टरों ने स्थिति को गंभीर मानते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे बरेली रेफर कर दिया।

बरेली में इलाज के दौरान मौत

परिवार बरेली स्थित निजी अस्पताल में गीता का इलाज कराने पहुंचा लेकिन उपचार के दौरान ही देर रात उसने दम तोड़ दिया। परिवार और गांव में यह खबर फैलते ही सभी लोग सकते में आ गए। मृतका के भाई ने घटना को संदिग्ध मानते हुए तुरंत बिसौली कोतवाली पुलिस को सूचना दी। उन्होंने निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

बदायूं में तेज रफ्तार ने बर्बाद किया परिवार, पूर्व प्रधान के घर में मौत, 3 बेटियों और एक बेटे के सिर से उठा पिता का साया

पुलिस जांच जारी

थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारणों का पता चलेगा। पुलिस ने मायके और ससुराल पक्ष के बयान दर्ज करना शुरू कर दिया है और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

गांव में चर्चा और पुलिस की अपील

गांव में भैंस बेचने को लेकर पति-पत्नी के बीच हुई कहासुनी को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस ने लोगों से संयम बरतने की अपील की है और कहा कि रिपोर्ट आने के बाद ही वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Location : 
  • Budaun

Published : 
  • 19 March 2026, 9:05 PM IST

Advertisement