CM Yogi Mother Death: रातभर मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे योगी आदित्यनाथ, अंतिम यात्रा शुरू होते ही छलके आंसू

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी की अंतिम यात्रा उत्तराखंड के पंचूर गांव से हरिद्वार के चंडी घाट के लिए रवाना हुई। योगी पूरी रात अपनी माता के पार्थिव शरीर के पास रहे और उन्हें अंतिम विदाई देते समय वे काफी भावुक नजर आए।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 21 November 2026, 10:31 AM IST
google-preferred

Pauri: कल यानी शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन हो गया और आज हरिद्वार में उनका अंतिम संस्कार है। मां के निधन के बाद सीएम योगी काफी दुखी है और कल से उन्होंने एक अन्न का दाना और पानी नहीं पिया है। सीएम योगी अपनी मां के अंतिम दर्शन के लिए उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे और रातभर अपनी मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे हुए थे।

मीडिया रिपोर्ट में ऐसी जानकारी सामने आई है कि सीएम योगी जल्द ही अपनी मां से मिलने जाने वाले थे, पर उससे पहले ही उनकी मां का निधन हो गया। वह अपनी मां से आखिरी बार भी मुलाकात नहीं कर पाए। जब सीएम योगी घर पहुंचे तो उन्होंने सबसे पहले अपनी मां का पार्थिव शरीर देखा और पूरे समय उनके पार्थिव शरीर के पास रहे। इस दौरान उन्होंने कुछ खाया-पिया नहीं।

अंतिम विदाई पर भावुक हए सीएम योगी

मां के निधन के बाद से ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काफी दुखी है, वह इस वक्त किसी से कुछ नहीं बोल रहे हैं। मां को अंतिम विदाई देने के दौरान सीएम योगी काफी भावुक दिखाई दिए। उनके आंख से आंसू टपक रहे हैं। परिवार के सदस्यों के साथ गांव के लोग भी इस दुख की घड़ी में उनके साथ मौजूद रहे। पूरा गांव इस वक्त काफी उदास है। किसी के घर में कल रात चूल्हा नहीं जला। मुख्यमंत्री के गांव पहुंचने की खबर के बाद बड़ी संख्या में लोग उनके पैतृक आवास पर पहुंचे।

CM Yogi Mother Passes Away: सीएम योगी की मां सावित्री देवी का पौड़ी में निधन, शोक की लहर

पूरी रात मां के पार्थिव शरीर के पास रहे योगी

मां के निधन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूरी रात अपने पैतृक आवास पर ही रुके रहे। इस दौरान वह मां के पार्थिव शरीर के पास मौजूद रहे। खबर के मुताबिक, उन्होंने रातभर अन्न ग्रहण नहीं किया। गांव के लोग और परिचित लगातार उनसे मिलने पहुंचते रहे और दुख की इस घड़ी में सांत्वना देते रहे। मुख्यमंत्री ने रात अपने परिवार और करीबियों के बीच बिताई। इस दौरान गांव में लोगों के आने-जाने का सिलसिला लगातार जारी रहा।

लंबे समय से बीमार चल रही थीं सावित्री देवी

सीएम योगी की मां सावित्री देवी लंबे समय से बीमार थीं। वह अपने पैतृक आवास पंचूर में रह रही थीं। शुक्रवार को उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने पर डॉक्टरों को बुलाया गया था। हालांकि, करीब 11 बजे उनके निधन की जानकारी सामने आई। मां के निधन की खबर से परिवार में शोक छा गया। इसके साथ ही राजनीतिक जगत, समाजसेवियों और संत समाज की ओर से भी शोक संवेदनाएं व्यक्त की गईं।

‘CCTV ने झूठ का भंडाफोड़ किया तो बौखला गए CM योगी’, अखिलेश का बड़ा आरोप; PDA कार्यकर्ताओं को लेकर कही ये बात

पंचूर से हरिद्वार के लिए रवाना हुई अंतिम यात्रा

शनिवार सुबह सावित्री देवी की अंतिम यात्रा की तैयारियां शुरू की गईं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद पार्थिव शरीर को पैतृक गांव पंचूर से हरिद्वार के चंडी घाट के लिए रवाना किया गया। अंतिम यात्रा शुरू होते ही सीएम योगी भावुक नजर आए। गांव में बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिचित मौजूद रहे। अंतिम दर्शन के लिए लोगों का पहुंचना लगातार जारी रहा। पूरे गांव में शोक का माहौल रहा।

Location :  Pauri

Published :  21 November 2026, 10:31 AM IST

Advertisement