CLAT 2025: गोरखपुर की मेधावी छात्रा श्रेया त्रिपाठी ने हासिल की ऑल इंडिया रैंक 595

गोरखपुर की छात्रा श्रेया त्रिपाठी ने CLAT 2025 में ऑल इंडिया रैंक 595 हासिल कर राष्ट्रीय स्तर पर गोरखपुर और रुद्रपुर का नाम रोशन किया। उनकी यह सफलता युवाओं और छात्राओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है।

Gorakhpur: राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित संयुक्त विधि प्रवेश परीक्षा (CLAT) 2025 में गोरखपुर की छात्रा श्रेया त्रिपाठी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक (AIR) 595 प्राप्त की है। इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार को गर्वित किया है, बल्कि गोरखपुर और रुद्रपुर क्षेत्र का नाम पूरे देश में रोशन किया है। उनकी यह सफलता युवा छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत बनकर सामने आई है।

जानकारी के अनुसार, CLAT परीक्षा देश के प्रमुख राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों और अन्य विधि शिक्षण संस्थानों में स्नातक (LLB) और स्नातकोत्तर (LLM) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। वर्ष 2025 की परीक्षा 7 दिसंबर को देशभर के 126 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुई, जिसमें लगभग 75 हजार से अधिक परीक्षार्थियों ने भाग लिया। इतनी कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच श्रेया त्रिपाठी का AIR 595 हासिल करना उनकी असाधारण प्रतिभा और मेहनत का परिचायक है।

नैनीताल में क्रिसमस और नए साल की तैयारी, एसएसपी ने बनाई ये रणनीति

श्रेया मूल रूप से रुद्रपुर थाना क्षेत्र के धर्मपुर (सरांव) गांव की निवासी हैं। वे स्वर्गीय नर्वदेश्वर त्रिपाठी की परपोती तथा ग्राम प्रधान श्री सच्चिदानंद त्रिपाठी की पौत्री हैं। वर्तमान में उनके पिता श्री सर्वेश त्रिपाठी गोरखपुर के विवेकपुरम कॉलोनी, तारामंडल में निवास करते हैं। परिवारिक संस्कार, शिक्षा के प्रति जागरूक माहौल और माता-पिता का निरंतर मार्गदर्शन श्रेया की सफलता में अहम भूमिका निभाई।

श्रेया की इस उपलब्धि के पीछे उनकी अनुशासित दिनचर्या, स्पष्ट लक्ष्य और अथक परिश्रम रहा। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने नियमित अध्ययन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के बल पर यह मुकाम हासिल किया। वर्तमान शैक्षणिक सत्र में वे कार्मल गर्ल्स इंटर कॉलेज, गोरखपुर से इंटरमीडिएट की परीक्षा भी देने जा रही हैं। उनका उद्देश्य राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में पढ़ाई करके भविष्य में देश की सेवा करना है।

भारतीय किसान यूनियन ने फतेहपुर डीएम को सौंपा ज्ञापन, मांग पूरी नहीं हुई तो होगा आंदोलन

श्रेया की सफलता की खबर मिलते ही परिवार, शिक्षकों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों में खुशी और गर्व की लहर दौड़ गई। स्थानीय नागरिकों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और कहा कि श्रेया ने यह सिद्ध कर दिया है कि मेहनत, लगन और सही दिशा से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है।

श्रेया की सफलता ने यह संदेश भी दिया कि युवा छात्राओं में असाधारण क्षमता होती है और सही मार्गदर्शन, अनुशासन एवं परिश्रम से वे राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकती हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि इस प्रकार की उपलब्धियां न केवल छात्राओं को प्रेरित करती हैं, बल्कि समाज और परिवार में शिक्षा के महत्व को भी उजागर करती हैं।

Location : 
  • Gorakhpur

Published : 
  • 17 December 2025, 9:45 PM IST