हिंदी
महराजगंज के नौतनवा थाना क्षेत्र में बुधवार को एक अनहोनी सामने आयी है। एक प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के आगे कूदकर खौफनाक कदम उठाया। मामले में मौके पर पहुची नौतनवा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेज दिया।
नौतनवा थाना क्षेत्र दर्दनाक हादसा (इमेज सोर्स- डाइनामाइट न्यूज)
Maharajganj: नौतनवा थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई है। चलती ट्रेन के आगे एक युवक और युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी, जिससे क्षेत्र में दहशत मच गई। मामले में मौके पर पहुची नौतनवा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेज दिया।
घटना महाराजगंज जनपद के नौतनवा थाना क्षेत्र अंतर्गत नाईकोट टोला महुआली के पास हुई।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार नौतनवा थाना क्षेत्र के नईकोट के पास गोरखपुर -नौतनवा रेल रूट पर दोपहर करीब 3:30 बजे गोरखपुर से नौतनवा जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस के सामने युवक और युवती ने कूदकर आत्महत्या कर ली। मृत युवक की पहचान गोलू कनौजिया (उम्र 18 वर्ष), पुत्र विश्वनाथ कनौजिया, निवासी गुजरौलिया, थाना कोल्हुई के रूप में हुई है।
मौके पर जुटी भीड़
घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि दोनों रेलवे पटरी किनारे बैठकर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही ट्रेन पहुंची, दोनों ने उसके आगे कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
मृतक युवक की पहचान गोलू कनौजिया (उम्र 18 वर्ष), पुत्र विश्वनाथ कनौजिया, निवासी गुजरौलिया, थाना कोल्हुई के रूप में हुई है। युवती की पहचान अभी तक पूरी तरह से नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि दोनों की बॉडी ट्रेन की चपेट में आने से बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गई थी।
मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों काफी देर से पटरी किनारे बैठे थे और आपस में बातें कर रहे थे। उनकी हरकतें सामान्य लग रही थीं, लेकिन अचानक ट्रेन के आने पर उन्होंने यह कदम उठा लिया। प्रारंभिक जांच में लगता है कि यह प्रेम प्रसंग से जुड़ी आत्महत्या हो सकती है, हालांकि पुलिस अभी कोई पुख्ता कारण नहीं बता रही है।
घटना की सूचना मिलते ही नौतनवा थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। फॉरेनसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस स्थानीय गवाहों से पूछताछ कर रही है। जांच में जुटी टीम युवती की पहचान और दोनों के बीच संबंधों का पता लगाने में जुट गई है।
मृतक गोलू के पिता विश्वनाथ कनौजिया ने बताया कि उनका बेटा पढ़ाई के साथ-साथ परिवार की मदद करता था। अचानक यह घटना सुनकर पूरे परिवार पर गम का पहाड़ टूट पड़ा। इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे मामलों में परिवार और समाज को युवाओं की मानसिक स्थिति पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए।
आज एक बार फिर प्रेम संबंधों में परिवार और समाज की भूमिका पर सवाल खड़ा करती है। आजकल युवा पीढ़ी छोटी-छोटी बातों पर हताश होकर इस कदम को उठा लेती है।