हिंदी
मुगलसराय में दुकान के ऊपर बने कमरे में भीषण आग (Img: Dynamite News)
Chandauli: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र स्थित गल्ला मंडी इलाके में देर रात एक दुकान के ऊपर बने रिहायशी कमरे में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल टीम और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान लोगों की सूझबूझ और तत्परता से कमरे में मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
बताया जा रहा है कि जिस भवन में आग लगी, उसके निचले हिस्से में केक-पेस्ट्री की दुकान संचालित होती है, जबकि ऊपर रिहायशी कमरे बने हुए हैं। देर रात अचानक आग लगने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आग की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और राहत कार्य शुरू कर दिया।
Chandauli: फिर भड़का जमीनी विवाद; चौकी पर सुलह के बाद अचानक ऐसा क्या हुआ जो आमने-सामने आ गए दो पक्ष?
सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।
इस अग्निकांड में कमरे में रखा घरेलू सामान और अन्य सामग्री जलकर नष्ट होने से बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और संबंधित विभाग पूरे मामले की जांच में जुटे हैं।
Location : Chandauli
Published : 2 August 2026, 11:55 AM IST