Chandauli News: NH-19 किनारे स्थित होटल पर जमीन विवाद में दबंगों का तांडव, विरोध करने पर पीड़ित से मारपीट

चंदौली में जमीन विवाद को लेकर सुबह-सुबह बड़ा बवाल हो गया। नेशनल हाईवे-19 के किनारे स्थित एक होटल को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया।

Post Published By: Komal Chauhan
Updated : 13 November 2026, 5:25 PM IST
google-preferred

Chandauli: उत्तर प्रदेश के जनपद चंदौली में जमीन विवाद को लेकर सुबह-सुबह बड़ा बवाल हो गया। नेशनल हाईवे-19 के किनारे स्थित एक होटल को  ध्वस्त कर दिया गया। पीड़ित ने मारपीट और दबंगई के आरोप लगाए हैं।

सुबह 5 बजे होटल पर चला बुलडोजर

मामला चंदौली के सैयदराजा थाना क्षेत्र के सवैया गांव के पास का है।

Bulldozer Action in Chandauli

चंदौली में बुलडोज़र कार्रवाई (Img: Dynamite News)

यहां नेशनल हाईवे-19 पर स्थित महादेव रोड लाइन होटल को शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे बुलडोजर से गिरा दिया गया। आरोप है कि कुछ दबंग लोग एकजुट होकर मौके पर पहुंचे और होटल को ध्वस्त करा दिया।

ये भी पढ़ें: Chandauli Crime: पहले घर में घुसकर मारपीट, फिर थाने में कथित बदसलूकी, जानें पीड़िता की आपबीती

15 साल की लीज पर चल रहा था होटल

बताया जा रहा है कि महादेव रोड लाइन होटल 15 साल की लीज पर संचालित किया जा रहा था। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि जमीन को लेकर विवाद चल रहा था और मामला न्यायालय में भी विचाराधीन है। इसके बावजूद होटल को गिरा दिया गया।

Bulldozer Action in Chandauli

चंदौली में कार्रवाई (Img: Dynamite News)

विरोध करने पर मारपीट का आरोप

पीड़ित ने आरोप लगाया कि जब होटल को गिराने का विरोध किया गया तो उसके साथ मारपीट की गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुटने लगी।

ये भी पढ़ें: Chandauli News: युवक की गर्दन में घुसाई टूटी शराब की बोतल, सरेआम हमले से मचा हड़कंप

पुलिस ने आरोपितों को हिरासत में लिया

घटना की सूचना मिलते ही सैयदराजा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपितों को हिरासत में लिया और थाने ले गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जमीन विवाद, होटल को गिराने और मारपीट के आरोपों की जांच के बाद ही घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी।

Location :  Chandauli

Published :  13 November 2026, 5:25 PM IST

Advertisement