CDO सख्त! फसल बीमा में लापरवाह बैंकों पर गिरेगी गाज, जानिए पूरा मामला

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना खरीफ 2025 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर अनुराज जैन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। इस दौरान योजना की प्रगति, बैंकवार लक्ष्य और किसानों की भागीदारी पर चर्चा की गई।

Maharajganj: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना खरीफ 2025 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर अनुराज जैन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। इस दौरान योजना की प्रगति, बैंकवार लक्ष्य और किसानों की भागीदारी पर चर्चा की गई।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार मुख्य विकास अधिकारी ने बैठक में मौजूद बैंक प्रबंधकों से योजना के तहत किसानों को अधिक से अधिक लाभ दिलाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि योजना की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2025 है, ऐसे में सभी बैंक शाखाएं कृषि विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर लक्ष्य को पूर्ण करें। उन्होंने धीमी प्रगति वाले बैंकों के प्रबंधकों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अगली बैठक तक प्रगति में सुधार नहीं हुआ, तो संबंधित शाखा के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यूपी में धर्मांतरण गैंग चलाने वाले छांगूर बाबा को लेकर कई नये खुलासे, लखनऊ में छापेमारी, कई नये राज से उठे पर्दे

डाइनामाइट  न्यूज़ सीडीओ ने लीड बैंक मैनेजर और जिला कृषि अधिकारी को निर्देशित किया कि जो बैंक इस योजना में रुचि नहीं ले रहे हैं, उनकी पहचान कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें ताकि उनके खिलाफ आवश्यक कार्यवाही की जा सके। उन्होंने कहा कि किसानों की सुरक्षा से जुड़ी इस योजना में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Murder in Gorakhpur: सीएम सिटी गोरखपुर में सरेआम युवक की हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने अनिल यादव को धारदार हथियार से काट डाला

बैठक के दौरान पोषक व पारंपरिक फसलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 11 कृषकों को श्री अन्न बीज (रागी, कोदो, ज्वार, मड़ुआ और अरहर) का मिनी किट वितरित किया गया। इस पहल का उद्देश्य किसानों को वैकल्पिक फसलें अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है।

Breaking News: जिस महिला का गाजियाबाद के जिला अस्पताल में हुआ इलाज, वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग की लेडी डॉन! जानें पूरा मामला

इस अवसर पर लीड बैंक मैनेजर भूपेन्द्र नाथ मिश्र, जिला कृषि अधिकारी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, के जिला प्रबंधक, तहसील स्तरीय समन्वयक, विभिन्न बैंक शाखाओं के प्रबंधक और किसान मौजूद रहे।

बकेवर स्वास्थ्य केंद्र के गेट में लटकता रहा ताला, रात भर तड़पती रही प्रसव पीड़िता, गेट पर हुआ महिला का प्रसव, वीडियो वायरल

Location :  Maharajganj

Published :  10 July 2025, 6:06 PM IST

Advertisement