यूपी में धर्मांतरण गैंग चलाने वाले छांगूर बाबा को लेकर कई नये खुलासे, लखनऊ में छापेमारी, कई नये राज से उठे पर्दे

अवैध धर्मांतरण और अन्य आपराधिक गतिविधियों में लिप्त छांगूर बाबा उर्फ जलालुद्दीन के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। लखनऊ स्थित आवास पर छापेमारी के दौरान पुलिस को चौंकाने वाली चीजें मिलीं।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 10 July 2025, 11:12 AM IST
google-preferred

Lucknow News: उत्तर प्रदेश पुलिस ने अवैध धर्मांतरण के आरोप में गिरफ्तार किए गए छांगूर बाबा उर्फ जलालुद्दीन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ स्थित उसके आवास पर छापा मारा।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई धर्मांतरण रैकेट की तह तक पहुंचने और इसके नेटवर्क को उजागर करने के उद्देश्य से की गई।

छापे में मिली गोलियां और विदेशी तेल

पुलिस को बाबा के घर की तलाशी के दौरान कुछ गोलियां और विदेशी ब्रांड का तेल मिला है, जिनकी जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। पुलिस का मानना है कि ये सामान किसी साजिश या संदिग्ध गतिविधियों से जुड़े हो सकते हैं। विदेशी तेल का उपयोग किस उद्देश्य से किया गया, इसकी जांच भी जारी है।

गुप्त CCTV कैमरा से खुल सकते कई राज

सबसे चौंकाने वाली चीज बाबा के घर में मिला एक गुप्त सीसीटीवी कैमरा रहा। यह कैमरा विशेष स्थान पर छिपाकर लगाया गया था। जिससे बाबा की संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी हो सकती थी। पुलिस इस फुटेज को जब्त कर चुकी है और इसे जांच के लिए तकनीकी टीम को सौंपा गया है। इससे धर्मांतरण से जुड़े कई अन्य चेहरों का भी खुलासा हो सकता है।

अवैध निर्माण को गिराया

लखनऊ में बाबा के आवास के आस-पास अवैध रूप से कब्जा की गई सरकारी जमीन पर निर्मित ढांचों को गिराने की कार्रवाई भी शुरू हो गई है। प्रशासन की ओर से आठ मशीनें मौके पर लगाई गईं हैं, जो बाबा के बनाए गए अवैध भवनों को ध्वस्त कर रही हैं। यह जमीन कथित रूप से धार्मिक केंद्र और निजी उपयोग के लिए कब्जाई गई थी।

सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। भीड़ नियंत्रण और किसी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए RAF और PAC बलों की भी तैनाती की गई थी। छंगूर बाबा को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया है और अब पुलिस उसकी आर्थिक लेनदेन, नेटवर्क और विदेशी फंडिंग की भी जांच कर रही है।

अभी कई और राज़ आने बाकी

लखनऊ पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया इस छापेमारी से शुरुआती सुराग मिले हैं। गुप्त कैमरा, हथियार और विदेशी सामग्री जैसी चीजें दर्शाती हैं कि मामला केवल धर्मांतरण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा गंभीर अपराध भी हो सकता है।

Location :  Lucknow

Published :  10 July 2025, 11:12 AM IST

Advertisement