हिंदी
बलरामपुर पुलिस ने किया खौफनाक खुलासा
बलरामपुर: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जनपद से एक खौफनाक मामला सामने आया है। यहां एक मिस्ड कॉल से मिला प्यार एक महिला की मौत का कारण बन गया। प्यार के नाम पर जज्बात और जीवन से खिलवाड़ किया गया। अब इस मामले में पुलिस ने जो कुछ खुलासा किया, उसने सभी को सावधान रहने को विवश कर गिया है।
यह घटना बलरामपुर जनपद के थाना ललिया के सिंहपुर गांव की है। गांव के निकट 9 जुलाई को अर्धनग्न हालत में एक महिला का शव मिला था। शनिवार को पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए महिला के प्रेमी को गिरफ्तार किया है। इस कातिल प्रेमी ने महिला को एक मिस्ड कॉल के बाद अपन प्रेम जाल में फंसाया और उसके बाद खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, 9 जुलाई को थाना ललिया के सिंहपुर गांव के निकट अर्धनग्न हालत में महिला का शव मिला था। मौके पर एसपी विकास कुमार ने पहुंचकर जायजा लिया और मामले के खुलासे के लिए पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिया था।
प्यार का हुआ दर्दनाक अंत
एसपी विकास कुमार ने बताया कि थाना लालिया में मिली महिला मूलरूप से प्रयागराज जिले की रहने वाली थी। अपनी मां को फोन करने के दौरान 6 की जगह 9 दबने के कारण मिस्ड कॉल थाना लालिया क्षेत्र के सिंह पुर निवासी विनोद कुमार पुत्र रामनारायण पर चली गई थी।
मिस्ड कॉल के बाद विनोद ने महिला को वापस कॉल किया और वही से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया।
एक वर्ष चली प्रेम कथा विनोद ने पुलिस को बताया कि फोन करने के बाद लगभग एक वर्षों से वह महिला से बात करने लगा था।
महिला का विश्वास जीतने के बाद विनोद ने महिला को अपने घर सिंहपुर बुला लिया। जहां वह सब से छिपती छिपाती दो हफ्ते से अधिक समय तक विनोद के साथ रही।
शादी की जिद बनी मौत की वजह
एसपी विकास कुमार ने बताया कि महिला की हत्या इसलिए की गई क्योंकि वह विनोद से शादी करने के लिए जिद्द कर रही थी।
एसपी ने बताया विनोद ने पूछताछ के दौरान बताया कि 15-16 दिन तक महिला को वापस घर जाने को कहा तो वह शादी के लिए जिद्द करने लगी। तब मैने घर वालों से बात कर बाद में शादी करने की बात कही।
इसी बीच पता चला कि उसका विवाह एक वर्ष पूर्व हो चुकी है। तब मैने उसे वापस घर जाने को कहा। तो उसने जाने इनकार किया। तब मैने ठान लिया था कि अब इसकी हत्या करने के बाद ही मुझे छुटकारा मिलेगा।
घुमाने के लिए ले गया और कर दी हत्या
विनोद ने बताया कि वह मृतका को घुमाने के बहाने बलरामपुर के गया और उसे एक बार फिर वापस घर जाने को कहा। लेकिन उसने घर जाने से मना कर शादी का दबाव बनाते हुए पुलिस को बताने की धमकी देने लगी।
जिसके बाद विनोद महिला को लेकर दरगाह के मेले में घुमाने ले गया। वहां उसे कपड़ों की खरीदारी करवाई। एकांत जगह देख उसका कपड़ा बदलवाने के बाद झरिहरडीह के रास्ते सिंहपुर की तरफ चल पड़ा।
रस्ते में पुलिया पर उसे उतारकर कर उसकी गला दबा कर हत्या कर दी और शव पुलिया के नीचे फेंक दिया। उसने बताया कि हत्या करने के बाद महिला की टीशर्ट और मोबाइल को छिपाने के लिए पुलिया के नीचे गाड़ दिया।
Location : Balrampur
Published : 12 July 2025, 8:39 PM IST
Topics : Balrampur balrampur news balrampur sp criemnews dyanmite news balrampur hatya SP Vikas Kumar