बलरामपुर: महिला शिकायत पर लापरवाही भारी पड़ी, थाना प्रभारी समेत हल्का इंचार्ज सस्पेंड
बलरामपुर जिले से सोमवार को पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई सामने आई है। महिला संबंधी शिकायत में लापरवाही और राजकीय कार्य के प्रति शिथिलता बरतने पर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने थाना पचपेड़वा के प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र बहादुर सिंह और हल्का इंचार्ज बदरुद्दीन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।