पहले बाइक सवार को टक्कर मारकर सड़क पर गिराया और फिर की ताबड़तोड़ फायरिंग, बदमाशों के खौफ से दहला मुजफ्फरनगर

मुजफ्फरनगर के बुढाना क्षेत्र में बाजार से लौट रहे युवक पर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जान बचाने के लिए युवक घर में घुसा। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 17 February 2026, 5:13 PM IST
google-preferred

Muzaffarnagar: बेखौफ बदमाशों ने कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती दे दी। बाजार से दवाई लेकर घर लौट रहे एक युवक पर दिनदहाड़े फायरिंग कर दी गई। गोलियों की आवाज से इलाके में दहशत फैल गई और जान बचाने के लिए युवक को एक घर में घुसकर शरण लेनी पड़ी। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

क्या है पूरा मामला

घटना सोमवार की बताई जा रही है। मामला बुढाना कोतवाली क्षेत्र के मदवाड़ा रोड का है। जानकारी के मुताबिक, दानिश नाम का युवक बाजार से दवाई लेकर अपनी बाइक से घर लौट रहा था। तभी बाइक सवार दो युवक, जिनकी पहचान आमिर और समद के रूप में हुई है, ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दानिश सड़क पर गिर पड़ा। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता, आरोपियों ने तमंचा निकालकर उस पर फायरिंग शुरू कर दी।

वेस्ट यूपी से लेकर उत्तराखंड तक अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले 7 गिरफ्तार, मुजफ्फरनगर पुलिस ने शातिर अपराधी को मारी गोली

बताया जा रहा है कि गोली चलने के बाद दानिश अपनी जान बचाने के लिए पास के एक मकान में घुस गया। बदमाश कुछ देर तक उसके पीछे दौड़े, लेकिन जब लोग इकट्ठा होने लगे तो दोनों बाइक से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

यह पूरी घटना पास के एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दो युवक बाइक पर आते हैं, टक्कर मारते हैं और फिर फायरिंग करते हुए दानिश के पीछे दौड़ पड़ते हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई है।

पुरानी रंजिश का मामला

पीड़ित दानिश का कहना है कि आरोपियों से उसका पहले भी विवाद हो चुका है। उस मामले में उसके परिवार की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। दानिश का आरोप है कि उसी रंजिश के चलते आमिर और समद ने उस पर दबाव बनाने के लिए हमला किया। उसने यह भी कहा कि आरोपी खुद को गैंगस्टर बताते हैं और पहले भी उसके घर पर हमला कर चुके हैं।

मुजफ्फरनगर में आधी रात मुठभेड़: दो बदमाश गोली लगने से घायल, एक कांबिंग में गिरफ्तार; पढ़ें पूरा मामला

पुलिस का बयान

इस पूरे मामले पर मुजफ्फरनगर के एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि वायरल वीडियो संज्ञान में आया है। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की पहचान हो चुकी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस ने सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है।

Location : 
  • Muzaffarnagar

Published : 
  • 17 February 2026, 5:13 PM IST

Advertisement
Advertisement