यूपी की बड़ी खबर: भाजपा के दो नेताओं में जबरदस्त भिड़ंत, MLA ने मंत्री को बनाया बंधक; जानिये क्यों मचा सियासी बवाल

यूपी की राजनीति से बड़ी चौंकाने वाली खबर सामने आयी है। मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को एक विधायक ने बंधक बना दिया। यूपी के विधायक ब्रजभूषण सिंह ने मंत्री को बंधक बनाया। इस प्रकरण के बाद यूपी की राजनीति में हड़ंकंप मच गया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 30 January 2026, 5:48 PM IST
google-preferred

Lucknow: यूपी की राजनीति से शुक्रवार को बड़ी खबर सामने आ रही है। महोबा जिले के चरखारी क्षेत्र में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के काफिले को भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत ने 100 ग्राम प्रधानों के साथ मिलकर रोक दिया। यह घटना तब हुई जब मंत्री युवा उद्घोष कार्यक्रम से लौट रहे थे। विधायक और उनके समर्थकों ने सड़कों की खराब हालत को लेकर विरोध जताया।

जानकारी के अनुसार इस दौरान चरखारी विधायक ब्रजभूषण राजपूत और जल शक्ति मंत्री के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। जिसके बाद विधायक ब्रजभूषण सिंह ने मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को बंधक बनाया। इस खबर से राजनीतिक हलकों मे हलचल मच गई।

विवाद का कारण

विरोध का मुख्य कारण जल जीवन मिशन के तहत खोदी गई सड़कें हैं। इस योजना के दौरान पानी की पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़कों को खोदा गया था, लेकिन बाद में उन्हें ठीक नहीं किया गया। इससे ग्रामीणों को बहुत परेशानी हो रही है। सड़कें टूटी-फूटी हो गई हैं और आने-जाने में मुश्किल हो रही है। विधायक बृजभूषण राजपूत ने इस समस्या को लेकर पहले भी कई बार शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को बंदी बनाते विधायक

मिली जानकारी के अनुसार जब विधायक और ग्राम प्रधानों ने मंत्री के काफिले का रास्ता रोका, तो स्थिति तनावपूर्ण हो गई। मंत्री के समर्थक कार्यकर्ता और सुरक्षा कर्मी आगे बढ़ना चाहते थे, जबकि विरोध करने वाले पीछे नहीं हटे। दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई और हाथापाई भी हो गई। सीओ सदर और कोतवाल को मौके पर बुलाया गया। उन्होंने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर स्थिति को संभाला।

Kannauj: सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान, जातीय जनगणना से लेकर शंकराचार्य विवाद पर कही ये बात

विधायक ने बताई ये वजह

विधायक का कहना है कि क्षेत्र की जनता की परेशानियों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने मंत्री से मांग की कि सड़कों की मरम्मत जल्द कराई जाए। दूसरी तरफ मंत्री के पक्ष में कहा गया कि वे कार्यक्रम में व्यस्त थे और रास्ता रोकना गलत था।

जोमैटो-स्विगी से 10 मिनट में खाना कैसे पहुंच जाता है? ब्लॉगर के वीडियो से खुली पोल, देखिये Viral Video

ग्रामीणों का कहना है कि जल जीवन मिशन अच्छी योजना है, लेकिन सड़कों को ठीक न करने से उनकी रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है। स्कूल, बाजार और अस्पताल जाने में दिक्कत हो रही है। इस घटना के बाद प्रशासन ने सड़कों की मरम्मत पर ध्यान देने का आश्वासन दिया है।

घटना को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। कुछ समर्थकों ने आरोप लगाया कि मंत्री को बंधक जैसी स्थिति में रखा गया, हालांकि इस संबंध में प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले को शांत करने और जनसमस्याओं के समाधान का आश्वासन देने की बात कह रहा है, जबकि यह घटना भाजपा के भीतर असंतोष को भी उजागर करती नजर आ रही है।

Location : 
  • Lucknow

Published : 
  • 30 January 2026, 5:48 PM IST

Advertisement
Advertisement