दीपक नागर पर इनसाइड स्टोरी: छाती में 6 गोली मारने से पहले हत्यारों ने बजवाया था डीजे, मर्डर से पहले हुई दारू पार्टी

ग्रेटर नोएडा के वैदपुरा गांव में हुए दीपक नगर हत्याकांड को 7 दिन बीत चुके हैं, लेकिन मुख्य आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। इस बीच मृतक की बुआ ने बड़ा खुलासा करते हुए दावा किया है कि हत्या से पहले इंस्पेक्टर ने डीजे बजाकर शराब पार्टी की थी और ग्यारह पहले से प्लान की गई थी।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 27 May 2026, 7:36 PM IST
google-preferred

Noida Desk : ग्रेटर नोएडा के वैदपुरा गांव में हुए दीपक नागर हत्याकांड को आज 7 दिन हो गए हैं, लेकिन अभी तक मुख्य आरोपियों तक पुलिस नहीं पहुंच पाई। जहां एक तरफ इस मामले में 7 से ज्यादा पुलिस टीमें दीपक नागर के मुख्य हत्यारों की तलाश के लिए लगातार दबिश दे रही हैं, लेकिन मृतक के परिजन सनसनीखेज खुलासे कर रहे है।

बुआ ने सनसनीखेज खुलासा किया

डाइनामाइट न्यूज़ की टीम पहले दिन से ही इस हत्याकांड पर नजर बनाए हुए है। लगातार पीड़ित परिवार से बातचीत की जा रही है और उनके दर्द को समझकर मुद्दे के रूप में उठाया जा रहा है। बुधवार को एक बार फिर डाइनामाइट न्यूज़ की टीम पीड़ित परिवार से मिलने पहुंची। इस दौरान दीपक नागर की बुआ ने सनसनीखेज खुलासा किया।

हत्या से पहले अपराधियों ने की थी दारू पार्टी

डाइनामाइट न्यूज़ से बात करते हुए दीपक नागर की बुआ ने कहा, "मेरे भतीजे की हत्या करने से पहले कल्लू के घर वालों ने डीजे बजवाया था। हत्यारों ने डीजे बजवाकर दारू पार्टी की थी। हत्यारों ने पहले से ही मेरे भतीजे की हत्या का प्लान बनाया हुआ था। घर से ही अपराधी पीछे लग गए थे और कुछ दुरी पर वारदात को अंजाम दे दिया।"

कब हुआ था मर्डर

पीड़ित परिवार 7 दिनों से मदद की आस में बैठा है। बीते 20 मई की रात को इस वारदात को अंजाम दिया गया और आज 27 मई हो गई, लेकिन मुख्य आरोपियों तक पुलिस नहीं पहुंच पाई। पीड़ित परिवार का कहना है कि हमें जल्द से जल्द इंसाफ चाहिए।

Location :  Noida

Published :  27 May 2026, 7:35 PM IST

Advertisement