Barabanki News: गुंडा टैक्स मामले में बड़ी कार्रवाई! किसान यूनियन से जुड़े आरोपी मनीष साहनी गिरफ्तार

जनपद के थाना जहांगीराबाद पुलिस ने ‘गुंडा टैक्स’ वसूली और धमकी के चर्चित मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने आरोपी मनीष साहनी उर्फ सोनू पुत्र कन्हैयालाल, निवासी नया पुरवा, थाना जहांगीराबाद को छापेमारी कर गिरफ्तार किया।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 2 May 2026, 1:17 PM IST
google-preferred

Barabanki: बाराबंकी जनपद के थाना जहांगीराबाद पुलिस ने ‘गुंडा टैक्स’ वसूली और धमकी के चर्चित मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने आरोपी मनीष साहनी उर्फ सोनू पुत्र कन्हैयालाल, निवासी नया पुरवा, थाना जहांगीराबाद को छापेमारी कर गिरफ्तार किया।

5 लाख रुपये की मांग

यह मामला उस समय सामने आया था जब लखनऊ निवासी उद्योगपति हेम करन माथुर ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर आरोप लगाया था कि उनकी कंपनियां-फिश गोल्ड इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड और एमएलएल एग्रो इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड-से कथित किसान यूनियन के नाम पर हर महीने 5 लाख रुपये की मांग की जा रही है।

Barabanki: हनुमान मंदिर के पास दबंगों का तांडव, पूजा करने आए युवकों को बनाया निशाना; पढ़ें पूरा मामला

कंपनी के वाहनों को रोका गया

शिकायत में यह भी बताया गया कि आरोपियों द्वारा कंपनी के वाहनों को रोका गया, ड्राइवरों के साथ अभद्रता की गई और मांग पूरी न होने पर फैक्ट्री बंद कराने की धमकी दी गई। साथ ही गांव का माहौल बिगाड़ने, किसानों को भड़काने और कर्मचारियों पर हमले व तोड़फोड़ की आशंका भी जताई गई थी।

Barabanki Road Accident: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर फिर दिखा तेज रफ्तार का कहर, 2 दर्जन से ज्यादा यात्री घायल; जानिये पूरा अपडेट

मामले की गंभीरता को देखते हुए जहांगीराबाद थाने में एफआईआर दर्ज कर कथित किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार वर्मा समेत 9 लोगों को नामजद किया गया था।

थाना प्रभारी डीपी शुक्ला ने बताया कि वांछित आरोपी मनीष साहनी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए जेल भेजा जा रहा है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

Location :  Barabanki

Published :  2 May 2026, 1:15 PM IST

Advertisement