हाईवे पर फिर रफ्तार का कहर! झांसी में वाहन ने मां-बेटे की बाइक को मारी टक्कर, दोनों गंभीर

झांसी-कानपुर नेशनल हाईवे-27 पर पूंछ थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार मां-बेटे को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर घायल हुए, जिन्हें मोठ ट्रामा सेंटर से झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

Post Published By: Ramdev Gupta
Updated : 30 September 2026, 9:09 PM IST
google-preferred

Jhansi: झांसी-कानपुर नेशनल हाईवे-27 पर पूंछ थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार मां-बेटे को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

जानकारी के मुताबिक, आजाद नगर बम्हरौली निवासी सोनिका देवी अपने बेटे वैभव के साथ बाइक से अपने पैतृक गांव ढेरी जा रही थीं। दोनों पूंछ थाना क्षेत्र में झांसी-कानपुर हाईवे पर पहुंचे थे। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद मां-बेटे सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।

ये भी पढ़ें: मोदी-ट्रंप की फोन पर अहम बातचीत, ट्रेड डील से लेकर रक्षा और ऊर्जा तक कई मुद्दों पर चर्चा

डायल-112 ने पहुंचाया ट्रामा सेंटर

हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही डायल-112 की टीम घटनास्थल पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल मोठ ट्रामा सेंटर पहुंचाया।

चिकित्सकों ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

ये भी पढ़ें: Jhansi: गाय को रोटी खिलाने निकला 10 साल का जयंत, रास्ते में हुआ हादसा; परिवार के इकलौते बेटे की मौत से मचा कोहराम

अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए अज्ञात वाहन की तलाश तेज कर दी है। पुलिस हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी जुटा रही है, ताकि टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान की जा सके।

हादसे की जानकारी मिलने के बाद घायल मां-बेटे के परिवार में चिंता का माहौल है। फिलहाल दोनों का इलाज झांसी मेडिकल कॉलेज में कराया जा रहा है और पुलिस की जांच जारी है।

Location :  jhansi

Published :  30 September 2026, 9:09 PM IST

Related News

Advertisement