Jhansi: हाई-वे पर बने गड्ढे ने निगली एक परिवार की खुशियां, जिम्मेदारों पर सवाल
झांसी में एक सड़क का गड्ढा एक परिवार की खुशियां निगल गया। नेशनल हाईवे-27 पर बाइक के अचानक उछलने से पीछे बैठी महिला सड़क पर जा गिरी और जिंदगी की जंग हार गई। हादसे के बाद मौके पर मची चीख-पुकार ने हर किसी को झकझोर दिया, वहीं सड़क की बदहाल स्थिति पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।