Banda Horror: बांदा पुलिस थाने में ऑनर किलिंग की सनसनीखेज घटना, काउंसलिंग के दौरान ही बेटी की हत्या

उत्तर प्रदेश के बांदा जनपद में सनसनीखेज वारदात का सामने आया है। युवक के साथ गई बेटी की पिता ने काउंसलिंग के बाद हत्या कर डाली।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 12 June 2026, 7:48 PM IST

बांदा:  उत्तर प्रदेश के  जनपद के बदौसा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना और ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामना आया है। घर से गई 19 वर्षीय युवती के सकुशल बरामद होने के बाद काउंसलिंग और बातचीत के दौरान एक पिता ने धारदार हथियार से हमला कर अपनी बेटी की हत्या कर दी। चाकू से हमले के बाद युवती बुरी तरह घायल हुई, जिसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया। गंभीर रूप से घायल युवती की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिता सत्य कुमार चौहान निवासी थाना बदौसा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 परिचित एवं पड़ोस का युवक अपने साथ ले गया

पुलिस के अनुसार, 18 मई को सूचना मिली थी कि युवती को उसका पूर्व परिचित एवं पड़ोस का युवक अपने साथ ले गया है। इस संबंध में थाना बदौसा में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। बताया जाता है कि तबसे लड़की के पिता उससे नाराज चल रहे थे।

MP के MLAs ने दिल्ली में चुनाव आयोग के दफ्तर को घेरा, प्रदर्शन-नारेबाजी, पुलिस से झड़प; जानिये पूरा मामला

पिता ने चाकू से युवती के पेट पर किया वार

शुक्रवार को पुलिस ने युवती को सकुशल बरामद कर लिया और नियमानुसार उसके परिजनों को सूचना दी गई। इसी दौरान बातचीत एवं काउंसलिंग के समय पिता ने चाकू से युवती के पेट पर वार कर दिया।घायल युवती को तत्काल सीएचसी अतर्रा पहुंचाया गया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

महराजगंज के भूमि विवाद ने पकड़ा तूल, पुलिस पर उठे सवाल और एसपी तक पहुंचा मामला; जानिये क्या हुआ चौक बाजार में

मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिता सत्य कुमार चौहान निवासी थाना बदौसा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Location :  Banda

Published :  12 June 2026, 7:12 PM IST