राष्ट्रपति भवन में गूंजा बलरामपुर का नाम, बेटियों ने देश की प्रथम नागरिक को बांधा रक्षासूत्र

सीमावर्ती जिले की कुछ बेटियों ने ऐसा मुकाम हासिल किया, जिसकी कल्पना शायद उन्होंने भी नहीं की होगी। छोटे से क्षेत्र से निकलकर जब उनके हाथों में देश की प्रथम नागरिक की कलाई तक पहुंचने वाला रक्षासूत्र आया, तो यह सिर्फ रक्षाबंधन का पल नहीं रहा, बल्कि पूरे बलरामपुर के लिए गर्व का ऐतिहासिक क्षण बन गया।

Balrampur: सीमावर्ती जिले बलरामपुर की प्रतिभावान बेटियों ने देश की प्रथम नागरिक, माननीय राष्ट्रपति को राखी बांधकर न केवल रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं, बल्कि पूरे जिले का नाम राष्ट्रीय पटल पर रोशन कर दिया।

तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित आदि शक्ति मां पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल और ब्रह्मानंद अवस्थी इंटर कॉलेज, मथुरा बाजार की छात्राओं को मिला यह ऐतिहासिक अवसर क्षेत्र में कौतूहल और अपार हर्ष का विषय बना हुआ है।

देश के सर्वोच्च संवैधानिक भवन में आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम के दौरान जब छात्राओं ने राष्ट्रपति जी की कलाई पर स्नेह और संस्कृति का रक्षासूत्र बांधा, तो यह पल इन बालिकाओं के जीवन का सबसे अविस्मरणीय और गौरवपूर्ण अध्याय बन गया।

​यह अप्रतिम उपलब्धि दिल्ली विश्वविद्यालय के प्राध्यापक एवं सामाजिक-राजनीतिक विश्लेषक डॉ. विशाल मिश्रा की अनूठी पहल और निष्ठापूर्ण प्रयासों से संभव हो सकी। उनके इस प्रयास से सुदूर ग्रामीण अंचल की बेटियों को सीधे देश के शीर्ष नेतृत्व से संवाद का अवसर मिला।

आत्मविश्वास को नए पंख

राष्ट्रपति भवन से लौटीं भावविभोर छात्राओं ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि देश की प्रथम महिला से आत्मीयता से मिलना और उनसे आशीर्वाद प्राप्त करना उनके भीतर राष्ट्र निर्माण और सामाजिक दायित्वों के प्रति एक नई चेतना जगाता है। इस क्षण ने उनके आत्मविश्वास को नए पंख दिए हैं।

यूपी की सबसे बड़ी ख़बर: सुल्तानपुर, मेरठ, गोंडा, झाँसी, बिजनौर, संभल और बलरामपुर के SP बदले गए

अभिभावकों में अपार हर्ष

छात्राओं की इस सफलता पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और अभिभावकों में अपार हर्ष व्याप्त है। विद्यालय परिवार ने डॉ. विशाल मिश्रा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि बलरामपुर जैसे आकांक्षी जिले की बेटियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना एक बहुत बड़ी पहल है।

बलरामपुर में भेड़ों के झुंड में घुसा तेंदुआ, भगदड़ मचने से 88 की मौत और 13 घायल

बलरामपुर में खुशी का माहौल

स्थानीय प्रबुद्धजनों और क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई है कि प्रतिभावान बेटियों को आगे बढ़ाने और उनके उज्ज्वल भविष्य को दिशा देने का यह सिलसिला भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा। राष्ट्रपति से मिलकर लौटीं बेटियों की इस उपलब्धि से पूरे बलरामपुर जिले में उत्सव जैसा माहौल है और हर कोई उनके सुखद भविष्य की कामना कर रहा है।

Location :  Balrampur

Published :  28 August 2026, 11:51 PM IST

Advertisement