आखिर कहां जा रही थी पटाखों से भरी यह गाड़ी? बलरामपुर पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से हिल गए तस्कर

दीपावली से पहले बलरामपुर में पुलिस ने अवैध पटाखों की बड़ी खेप पकड़ी है। डीसीएम की तलाशी में 75 डिब्बे आतिशबाजी बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 8 से 10 लाख रुपये बताई जा रही है।

Balrampur: दीपावली त्योहार से पहले अवैध आतिशबाजी के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के तहत बलरामपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। उतरौला कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने घेराबंदी करके एक डीसीएम गाड़ी से भारी मात्रा में गैर-कानूनी तरीके से ले जाए जा रहे पटाखों की खेप बरामद की है। जब्त की गई आतिशबाजी की अनुमानित बाजार कीमत करीब 8 से 10 लाख रुपये बताई जा रही है।

महदेइया के पास पुलिस ने वाहन को रोका

​मिली जानकारी के अनुसार उतरौला पुलिस को सटीक सूचना मिली थी कि एक मालवाहक वाहन में बिना किसी वैध लाइसेंस और अनुमति के पटाखे लादकर महदेइया के रास्ते गोंडा की तरफ भेजे जा रहे हैं। खबर मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत हरकत में आते हुए महदेइया बाजार से ठीक पहले नहर पुलिया के पास जाल बिछाया। जैसे ही संदिग्ध डीसीएम गाड़ी वहां पहुंची, उसे रोककर जब बारीकी से तलाशी ली गई तो उसमें कागजी गत्तों में पैक की गई तरह-तरह की आतिशबाजी का जखीरा मिला।

168 पंडाल, गूंजते जयकारे और ‘झारखंडी के राजा’, बलरामपुर में गणेशोत्सव का भव्य आगाज

डीसीएम में मिले 75 डिब्बे

​गिनती करने पर वाहन से कुल 75 डिब्बे बरामद हुए, जिनमें बारूद से बने कई प्रकार के पटाखे भरे हुए थे। पुलिस ने तुरंत पूरी खेप को अपने कब्जे में ले लिया। इस मामले में पुलिस ने अवैध परिवहन और भंडारण में शामिल गोंडा जिले के रहने वाले 8 आरोपियों राजकुमार, रामबाबू, कैफ, आशीष कसौधन, आलोक कसौधन, अर्जुन, दिनेश और सरवन के खिलाफ नामजद मुकदमा कायम किया है।

अब नहीं बजेगा तेज DJ! मासूम छात्रा की मौत के बाद बलरामपुर में बड़ा फैसला, नगर पालिका क्षेत्र में तेज आवाज पर रोक

खेप के स्रोत और सप्लाई नेटवर्क की जांच

​अवैध बारूद ले जा रही गाड़ी को कानून के तहत सीज कर थाने में खड़ा करा दिया गया है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की तह तक जाने में जुटी है कि यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे किन-किन लोगों को सप्लाई किया जाना था। इस तस्करी से जुड़े बाकी लोगों की पहचान और धरपकड़ के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह, उप निरीक्षक शिवकैलाश व हीरालाल समेत पुलिस बल के जवान शामिल रहे।

Location :  Balrampur

Published :  22 September 2026, 5:56 PM IST

Related News

Advertisement