भारत-नेपाल बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई: सोनौली में छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में अवैध पटाखे बरामद, तस्करी की आशंका
जिले के सोनौली कस्बे में प्रशासन ने अवैध पटाखों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में पटाखे जब्त किए। पुलिस को मिली सूचना के बाद एसडीएम नवीन कुमार और सीओ अंकुर गौतम के नेतृत्व में की गई छापेमारी में यह भंडार बरामद हुआ।